{"_id":"9227dba469d2e76b6f21479bf7c8d060","slug":"wrongful-act-and-pathrao-at-masjid-at-kangra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्जिद में तोड़फोड और पथराव करने पर मुकदमा","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
मस्जिद में तोड़फोड और पथराव करने पर मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा)
Updated Thu, 14 Jan 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र नूरपुर के तहत ग्राम पंचायत आघार में बुधवार रात को कथित तौर पर कुछ शरारती तत्वों ने मस्जिद में तोड़फोड़ और पथराव किया। पुलिस ने हुड़दंग मचाने पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 451, 504, 506, 427 व 34 के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
डीएसपी महेंद्र सिंह मन्हास ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों प्रताप, सन्नी, टीटू और अनु के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। उन्होंने साफ किया कि पुलिस की इस मामले को दबाने की किसी भी तरह की कोई मंशा नही है बल्कि पुलिस पूरी संजीदगी के साथ इसे सुलझाने का प्रयास कर रही है। बुधवार रात को आघार ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित महिला प्रधान के पति याकू खान का नूरपुर पुलिस थाने में फोन आया था कि पंचायत के कुछ लोग हुड़दंगबाजी और तोड़फोड़ कर चले गए।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने प्रधान के पति को यह कहा गया था कि वह इसकी वीरवार सुबह शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके बाद वीरवार सुबह उनके नेतृत्व में जब पुलिस टीम ने घटना स्थल का जायजा लिया तो यह पाया कि पंचायत में कुछ शरारती तत्वों की ओर से तोड़फोड़ की गई है। कुछ दुकानों में भी शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ की थी। जबकि इन दुकानों के साथ लगती मस्जिद पर लगी लाइट टूटी थीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने नशे में धुत होकर एक घर में भी तोड़फोड़ की थी। घर का गेट भी तोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि पंचायत की एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जहां तक इस घटना को लेकर धार्मिक सद्भावना पर सवाल उठ रहे हैं, उसे लेकर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।