फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   Vocational education needs

रोजगारपरक शिक्षा की जरूरत

Tue, 09 Feb 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Tue, 09 Feb 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Vocational education needs
 पीडीएनडी इंटर कालेज के मैदान में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के
विज्ञापन
तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद अनुप्रिया पटेल ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन करके किया। सांसद ने कहा कि आज छात्रों को शिक्षा में संस्कार के साथ रोजगारपरक शिक्षा की जरूरत है

 
सांसद ने कहा कि विद्यार्थी परिषद द्वारा प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित करना सराहनीय कार्य है। हर विद्यार्थी के अंदर प्रतिभा है। अनिल सिंह ने कहा कि विद्यार्थी के प्रतिभा को सम्मानित करना विद्यार्थी के अंदर शिक्षा के  प्रति लगाव को बढ़ाना है। जिससे विद्यार्थी प्रतिभावान बनते हैं।


 विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री आलोक, विशिष्ट अतिथि चेत  नारायन सिंह उर्फ लालजी सिंह आदि ने संबोधित  किया। संचालन विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश मंत्री राम कुमार विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम में विद्यार्थी परिषद् की कार्यकर्ता शीला विश्वकर्मा द्वारा  सांसद को बैज लगा कर और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।


 सांसद ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। अपना दल के जिलाध्यक्ष रमाकांत पटेल, मेघनाथ पटेल, त्रिलोक सिंह, बचाऊ लाल सेठ, नितिन विश्वकर्मा, आदि मौजूद रहे।


इसके बाद सांसद ने चुनार भटेहरा स्थित जेएसएन राईज पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया। प्रबंधक जगदीश सिंह ने स्वागत अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed