{"_id":"5ccc9754bdec22074a6ad1ee","slug":"two-parties-assaulted-by-old-rage","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट
Sat, 04 May 2019 01:02 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 04 May 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के देनवा दुबौली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। गांव निवासी राममिलन तिवारी की मनोज पांडे से जमीन को लेकर रंजिश काफी दिनों से चली आ रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह राममिलन विवादित जमीन पर अपना कब्जा जमा रहे थे। जिसको लेकर मारपीट हो गई। जिसमें मनोज पांडे के बेटे अंकित को चोटें आई हैं। दूसरे पक्ष के राममिलन तिवारी भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राममिलन तिवारी व भाई रामप्रकाश तथा मनोज के बेटे अंकित को हिरासत में ले लिया। इधर, कोतवाली क्षेत्र के असूल गांव निवासी अधिवक्ता बिंदेश्वरी पाठक ने आबादी की जमीन जबरन कब्जा किए जाने का विरोध करने पर धमकी और तोडफ़ोड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन