फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   trak se kuchalakar graameen kee maut, mamera bhaee ghaayal

ट्रक से कुचलकर ग्रामीण की मौत, ममेरा भाई घायल

Fri, 08 Jun 2018 11:19 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Fri, 08 Jun 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
trak se kuchalakar graameen kee maut, mamera bhaee ghaayal
demo pic
 स्कूटी से घर लौटते समय इटावा-बरेली हाईवे पर गैसिंगपुर प्लांट के पास खड़े होकर मोबाइल पर बात करते समय पीछे से आए ट्रक ने ग्रामीण को कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। पास में खड़ा ममेरा भाई ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गया। उसे लोहिया अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने रेफर कर दिया। आक्रोशित परिजनों ने इटावा-बरेली हाईवे पर जाम लगा दिया। एसडीएम सदर अजीत कुमार और सीओ अखिलेश राय ने मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। दो घंटे बाद जाम खुला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली के कुटरा गांव निवासी अनिल कुमार पाल (45) पुत्र तुलसीराम की रिश्तेदारी मोहम्मदाबाद के मौधा गांव में राजेंद्र के यहां है। गुरुवार को अनिल कुमार शहर कोतवाली के अमेठी जदीद निवासी ममेरे भाई महेश पाल (42) पुत्र झब्बूलाल के साथ मौधा गांव गया था। शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे दोनों स्कूटी से घर लौट रहे थे। गैसिंगपुर प्लांट के पास अनिल के मोबाइल पर कॉल आ गई। अनिल ने मोबाइल पर बात करने के लिए स्कूटी को रुकवा लिया। अनिल के मोबाइल पर बात करने के दौरान मोहम्मदाबाद की ओर से आ रहे ट्रक के चालक ने स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। इससे अनिल कुमार दूर तक ट्रक के साथ घिसटता चला गया। महेश गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन


घटना को देखकर चालक ट्रक छोड़ कर भाग गया। दुर्घटना की जानकारी पर भीड़ जमा हो गई। घायल को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। यहां से परिजन महेश को आगरा लेकर चले गए। वहीं परिवार और गांव के लोगाें ने इटावा-बरेली हाईवे पर मुआवजा को लेकर जाम लगा दिया। आक्रोशित लोगों का कहना था कि अनिल कुमार खेती करता था। वह ही परिवार का भरण पोषण करता था। जाम की सूचना पर मोहम्मदाबाद कोतवाल संजय गुप्ता फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की पुलिस से शव को उठाने को लेकर नोकझोंक भी हुई। जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। मुआवजे के आश्वासन पर परिवार के लोग शांत हुए। पुलिस ने शव को विच्छेदन गृह फतेहगढ़ भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रक में मौरंग भरी थी। वहीं पत्नी कमलादेवी का रो रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बताया कि अनिल की एक बेटी की शादी हो गई। तीन बेटे अजय, आदित्य, सचिन हैं। एक अविवाहित बेटी कल्पना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed