{"_id":"5f09e8e38ebc3e63c338df2f","slug":"three-gun-smuggler-arrested-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज 10 पिस्टल संग पकड़े गए तीन असलहा तस्कर","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
प्रयागराज 10 पिस्टल संग पकड़े गए तीन असलहा तस्कर
Sat, 11 Jul 2020 10:02 PM IST
विनोद सिंह
news desk, amar ujala, prayagraj
news desk, amar ujala, prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 11 Jul 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
एसटीएफ ने शंकरगढ़ के नारीबारी चौराहे से तीन अंतरराज्यीय असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 10 पिस्टल व 20 मैगजीन के साथ एक कार बरामद की गई है।
पकड़े गए तस्करों में भीमशंकर पाठक निवासी मेजा, वर्तमान पताझूंसी, शिवम पांडेय निवासी मेजा रोड व अभिमन्यू तिवारी निवासी खीरी शामिल हैं।
सभी मध्य प्रदेश के खंडवा के बड़वानी निवासी कैलाश सरदार से असलहे व मैगजीन लेकर जिले में बेचने के लिए आ रहे थे।
पूछताछ में बताया कि उन्होंने असलहे व मैगजीन के लिए कुल 99 हजार रुपये दिए थे। गिरोह का सरगना भीमशंकर है, जो पहले भी दो बार पांच-पंाच पिस्टल संग पकड़ा जा चुका है। वह पिछले पांच-छह सालों से इस गोरखधंधे में लगा है। बरामद कार अभिमन्यू की है।