{"_id":"15734125ac33c424adec75bf3a3c158b","slug":"the-investment-required-for-a-better-future-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर भविष्य के लिए निवेश जरूरी ","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
बेहतर भविष्य के लिए निवेश जरूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 23 Jan 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज की बचत कल का भविष्य है। छोटी-छोटी बचत एक बड़ी पूंजी बन जाती है। इसलिए बेहतर भविष्य के लिए सुरक्षित निवेश जरूरी है। यह बात सेंटर फॉर इन्वेस्टमेंट एजूकेशन एंड लर्निंग के ट्रेनर पंकज श्रीवास्तव ने कही।
विज्ञापन
गुरुवार को अमर उजाला के तत्वावधान में एचडीएफसी म्यूचुअल फंड द्वारा कसबे के औद्योगिक संस्थान रिमझिम इस्पात में आयोजित कार्यक्रम में पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि म्यूचुअल फंड सावधि जमा से ज्यादा रिटर्न देता है और इससे अधिक लाभ भी मिलता है। अच्छी योजनाओं में निवेश करने से टैक्स की भी बचत होती है।
विज्ञापन
उन्होंने वर्तमान की स्थिति के अनुसार अधिक लाभ देने वाली सुरक्षित योजनाओं में पैसा लगाने की सलाह दी। बताया कि इक्विटी मार्केट में इन्वेस्ट से 15 फीसदी अधिक लाभ प्राप्त कर सकते है। सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान की जानकारी दी। रिमझिम कंपनी के निदेशक संजीव अग्रवाल, निशी अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, एचयू खान, टीएन मिश्रा, सर्वेश पांडेय, संजय जैन, बांकेबिहारी गर्ग सहित फैक्ट्री के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं नगर पंचायत के सभागार में नगर पंचायत के अधिकारियों, कर्मचारियों व सफाई कर्मियों को भी म्यूचुअल फंड व बचत के तरीके बताए। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवनारायन सोनकर, सभासद राजेंद्र निगम, रज्जू यादव, अखिलेश यादव, विजय सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।