{"_id":"3effce8a3802d171de51c2264be5a356","slug":"the-fair-will-police-coordination-committee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में पुलिस बनाएगी समन्वय समिति","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
मेले में पुलिस बनाएगी समन्वय समिति
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sun, 15 Feb 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजगार के लिए मां पूर्णागिरि मेले में आने वाले बाहरी लोगों का संबंधित थाने से पुलिस क्लीयरिंग सर्टिफिकेट (पीसीसी) लाना जरूरी होगा। तमाम समस्याओं से निपटने को संपूर्ण मेला क्षेत्र में समन्वय समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें पुलिस और अन्य विभागों के अलावा व्यापारी और पुजारी भी शामिल होंगे। पुलिस अधीक्षक डीएस कुंवर ने शनिवार को हुई मासिक अपराध समीक्षा बैठक में कहा कि मेले में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। बेहतर काम करने वाले पुलिस के तीन जवानों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन
एसपी ने लंबित विवेचना को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। बताया गया कि 2014 में तीन आपराधिक केस लंबित चल रहे हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस पेंशनर्स को विभाग की कैंटीन से सामान उपलब्ध कराया जाएगा। पूर्णागिरि मेले में बल्ली के सहारे बनी दुकानों के परीक्षण के लिए तकनीकी समिति का गठन किया जाएगा। रात्रि गश्त को मुस्तैदी से करने, दोपहिया चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की सलाह दी। बैठक में सीओ पीएस, कोतवाल डीएस दिगारी, नरेश चंद, आरआई पीतांबर भट्ट, कमल राम, जीवन दानू, एसओजी प्रभारी प्रभात कुमार, एसओटीफ इंचार्ज मोहम्मद आसिफ मौजूद थे।
विज्ञापन