{"_id":"b869bc5c27aa6bbafc295564c386e96a","slug":"teenager-raped-by-narco-be-confirmed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारको से होगी किशोरी से दुष्कर्म की तस्दीक","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
नारको से होगी किशोरी से दुष्कर्म की तस्दीक
अमर उजाला ब्यूरो/ खैर (अलीगढ़)।
Updated Fri, 23 Oct 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में खुद के साथ हुए दुष्कर्म के बदले दुष्कर्म के आरोपी के बेटे का बेरहमी से कत्ल करने वाली 13 साल की किशोरी को महिला-बाल सुधार गृह गाजियाबाद भेज दिया गया।
बृहस्पतिवार को मेडिकल परीक्षण संबंधी औपचारिकताओं के बाद पुलिस शाम को उसे गाजियाबाद लेकर गई। हालांकि अभी एक्सरे व अदालत में बयान होना शेष है। मगर पुलिस का निर्णय है कि किशोरी का नारको या लाई डिटेक्टर टेस्ट भी अदालत से मंजूरी लेकर कराया जाएगा। ताकि साक्ष्यों में कमी न रह सके। इधर, मेडिकल परीक्षण के बाद स्लाइड व किशोरी के कपड़े भी परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। जहां जल्द ही रेप होने की पुष्टि संबंधी रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
मोहल्ला उपाध्याय निवासी रिंकू के बेटे अमित की हत्या के आरोप में गिरफ्तार हुई इस किशोरी ने दोपहर में पुलिस के सामने यह बयान देकर सनसनी फैला दी थी कि उसके साथ रिंकू ने रेप किया। इसी गुस्से में उसने रिंकू के बेटे को मार डाला। पुलिस ने उसके बयान की वीडियो रिकार्डिंग भी बनाई है।
विज्ञापन
सीओ ओपी सिंह के अनुसार बृहस्पतिवार को दीनदयाल अस्पताल में मेडिकल परीक्षण में स्लाइड आदि ली गई है। अभी एक्सरे होना बचा है। मगर किशोरी को गाजियाबाद के महिला-बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। अब अदालत से अनुमति लेकर उसे एक्सरे व बयान दर्ज कराने आदि के लिए बुलाया जाएगा। इसके अलावा नारको या लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने के लिए भी अदालत से अनुमति ली जाएगी। ताकि साक्ष्य मजबूत हो सकें।