फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   sushil anand shukla says on Congress leaders BJP joining

'जो बीजेपी में शामिल होंगे वो आया राम गया राम हैं': कांग्रेस बोली- भाजपा खुद करवाती है धर्मांतरण

Thu, 15 Feb 2024 03:54 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 15 Feb 2024 03:54 PM IST
सार

आज गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व विधायकों के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा को छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई नेता भाजपा में शामिल नहीं होगा, ये निराधार हैं।

विज्ञापन
sushil anand shukla says on Congress leaders BJP joining
सुशील आनंद शुक्ला, चेयरमैन, कांग्रेस संचार विभाग, छत्तीसगढ़ कांग्रेस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आज गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व विधायकों के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा को छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई नेता भाजपा में शामिल नहीं होगा, ये निराधार हैं। जिनके नाम चल रहे हैं, वो 'आया राम... गया राम' हैं। महंत रामसुंदर दास संत प्रवृति के व्यक्ति हैं। वो दल बदल की कार्यवाही नहीं करेंगे। 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के लिए कानून बनाने के सवाल पर शुक्ला ने कहा अविभाजित एमपी के समय से प्रदेश में धर्मांतरण विरोधी कानून लागू हैं। बीजपी सिर्फ बातें करती है, इसके लिए साफ नियत होनी चाहिए। आरोप लगाया कि भाजपा खुद पूरे देश में धर्मांतरण करवाती है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा था कि धर्मांतरण के खिलाफ कानून लाए। जनता में भ्रम फैलाने के लिए भाजपा धर्मांतरण की बात करती है। 
विज्ञापन


उन्होंने किसानों के कल भारत बंद का समर्थन करते हुए कहा कि किसानों ने जो भारत बंद का आह्वान किया हैं, उससे कांग्रेस पूरी तरह से सहमत हैं। कांग्रेस ने एमएसपी देने की घोषणा की है। किसान गरीबी और महंगाई के खिलाफ लड़ रहे हैं। कांग्रेस का भी यही मुद्दा हैं। कांग्रेस इस आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस संचार प्रमुख ने कहा कि भाजपा के दिमाग में भ्रष्टाचार भरा हुआ है। आत्मानंद स्कूल में गरीबों को मुफ्त में शिक्षा मिलती थी। शिक्षा देने से पहले शिक्षकों की भर्ती कर लें। इंफ्रास्ट्रक्चर तो तैयार कर लें। 'सुत ना कपास जुलाहों में लट्ठम-लट्ठा' वाली कहावत की तरह भाजपा बड़ी-बड़ी बातें करती है। बीते दो महीनों में शिक्षा मंत्री ने कोई बड़ा निर्णय नहीं लिया है। 


गौ तस्करी पर कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये कंटेनर किसका हैं? इस कंटेनर का मालिक कौन हैं? भाजपा के पूर्व विधायक से इस कंटेनर का क्या रिश्ता हैं? सारी चीजों का खुलासा होना चाहिए। हमारा सीधा सीधा आरोप है। भाजपा जब भी सरकार में आती हैं गौ तस्करी कराती हैं। देश के सबसे बड़े बीफ निर्यातक भाजपा और संघ से जुड़े हैं।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed