फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   students wait College Life

विद्यार्थियों को कालेज लाइफ का बेसब्री से इंतजार

Mon, 25 May 2015 01:13 AM IST
जम्मू/अमर उजाला, ब्यूरो
जम्मू/अमर उजाला, ब्यूरो Updated Mon, 25 May 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
students wait College Life

बारहवीं के नतीजे घोषित होने के बाद हजारों विद्यार्थियों को कालेज लाइफ में जाने का बेसब्री से इंतजार है। विश्वविद्यालय जम्मू की ओर से नोटिफिकेशन जारी  होने के बाद कालेजों में मिशन एडमिशन का जल्द दौर शुरू होगा।

विज्ञापन

इस बार भी निर्धारित सीटों पर प्रमुख विषयों में कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है।

महिला कालेज परेड, महिला कालेज गांधीनगर, गवर्नमेंट एमएएम कालेज, गवर्नमेंट जीजीएम साइंस कालेज, गवर्नमेंट कालेज आफ कामर्स, गवर्नमेंट डिग्री कालेज पलोड़ा में छह हजार से अधिक विद्यार्थी दाखिला प्रक्रिया में शामिल होंगे। जीजीएम साइंस कालेज के प्रिंसिपल डा. सतिंद्र सिंह के अनुसार दाखिले की प्रक्रिया के लिए तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


कालेज लाइफ में पहला कदम रखने के साथ विद्यार्थियों ने कई सपने संजो रखे हैं, लेकिन कालेजों में बीए/बीएससी/बीकाम (जनरल) स्नातक एक वर्ष के दाखिले के लिए विद्यार्थियों को कट आफ मेरिट में शैक्षणिक स्तर पर दम दिखाना होगा। इसमें प्रमुख विषयों में अधिक फीसदी अंक लेने वाले विद्यार्थियों को ही पहली सूची में मौका दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालेजों में अमूमन तीन कट आफ मेरिट जारी होती हैं। बारहवीं के अंकों के आधार पर विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों में दाखिले मिलते हैं। रमुख विषयों में 90 या उससे अधिक फीसदी का मेरिट जाता है। बायोटेक्नोलॉजी, नान मेडिकल, इलेक्ट्रानिक्स, ज्योग्राफी, कामर्स, मेडिकल, स्टैटिक्स आदि विषयों को पाने के लिए विद्यार्थियों में ज्यादा टक्कर रही है।

कंबिनेशन विषयों के लिए भी टक्कर रहती है। जून के पहले हफ्ते में दाखिला प्रक्रिया के आगाज की उम्मीद है। छात्रा रोहिनी गुप्ता ने कहा कि बारहवीं में अच्छे अंक लेने के बाद मनपसंद विषय को पाने के लिए अब प्रतिस्पर्धा से निकलना होगा। कालेजों में कट आफ मेरिट सूची में नाम आना किसी भी विद्यार्थी के लिए खुशकिस्मती से कम नहीं होता है।


कालेज लाइफ  में जाने की उत्सुकता के साथ कट आफ मेरिट को लेकर थोड़ा डर भी सता रहा है। इसी तरह छात्र राहुल ने कहा कि उन्होंने अपने अंकों के आधार पर विषय चुनने की तैयारी की है। हालांकि प्रमुख विषयों को पाने की कोशिश जरूर रहेगी। दाखिला प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों को दाखिला संबंधी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed