{"_id":"612faf97adf6b0b58f013e8e99f42546","slug":"sp-city-west-ajay-kumar-mishra-in-lucknow-club","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरारती तत्वों को नहीं बख्शा जाएगा","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
शरारती तत्वों को नहीं बख्शा जाएगा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 13 Jul 2014 02:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी सिटी पश्चिम, अजय कुमार मिश्र का कहना है कि रमजान के पाक माह में शहर का माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
रमजान के महीने में तरावीह के छह दिन बीत चुके हैं। अब खरीदारी के लिए बाजार में भीड़ उमड़ रही है।
इस महीने में दो जुलूस भी निकलते हैं। पिछले साल 21वीं रमजान में शरारती तत्वों ने माहौल खराब किया था। उस दौरान हुई चूक को ध्यान में रखते हुए इस बार खासी तैयारी की गई है।
संदिग्ध लोगों पर पुलिस की नजर है। उनके खिलाफ न सिर्फ कानूनी कार्रवाई होगी, बल्कि पासपोर्ट व शस्त्र लाइसेंस भी गंवाने पड़ सकते हैं।
लिहाजा त्योहार मनाएं, उपद्रव न करें। रमजान के मद्देनजर सुरक्षा, कानून व्यवस्था व यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुराने शहर के 14 महत्वपूर्ण स्थान चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
इन स्थानों पर एक सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल व सिपाहियों की 24 घंटे शिफ्ट वार ड्यूटी लगाई गई है।
इसके अलावा सामान्य दिनों से कहीं अधिक पीएसी उपलब्ध कराई गई है। कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जबकि दो जुलूसों के रास्तों पर अतिरिक्त कैमरे लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन
नक्खास, अकबरी गेट, पाटानाला, बिल्लौचपुरा, बाजार खाला समेत कई स्थानों पर ऐसे शक्तिशाली कैमरे रहेंगे जो प्रत्येक व्यक्ति की गतिविधियां उसके स्पष्ट चेहरे के साथ रिकॉर्ड कर सकें।
संदिग्धों का बना एलबम
पुलिस ने पुराने शहर में पहले हुए बवाल की रिकॉर्डिंग से करीब पांच सौ लोगों को संदेह के घेरे में लिया है।
इनके फोटो चौक, बाजार खाला, ठाकुरगंज, वजीरगंज थानों के कंप्यूटर में सुरक्षित किए गए हैं।
इसके अलावा क्राइम ब्रांच को भी सीडी उपलब्ध कराई गई है। फोटो के आधार पर संदेह के घेरे में लिए गए लोगों के नाम व पते एकत्र करके उनका रिकार्ड तैयार किया गया है।
सक्रिय लोग ही बने एसपीओ
शौकिया विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) बनकर जेब में परिचयपत्र रखने वालों से परहेज करके सिर्फ सक्रिय लोगों को एसपीओ बनाया गया है।
इस बार थाने और सीओ की संस्तुति पर ही एसपीओ बनाए गए हैं। इसी तरह सिविल डिफेंस के चीफ वॉर्डन व उनकी टीमों की पांच प्रखंड में एडीएम सिटी की मौजूदगी में बैठक की गई।
इसी के साथ डीएम व एसएसपी की अध्यक्षता में एक संयुक्त बैठक करके सभी लोगों को उनके कार्य बारीकी से समझाकर शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग के लिए तैयार किया गया है।