फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath Dham: devotees welcomed on red carpet laying flowers

Kashi Vishwanath Dham: सावन के दूसरे साेमवार काे फूल बिछाकर रेड कार्पेट पर किया गया शिवभक्तों का स्वागत

Wed, 24 Apr 2024 08:55 AM IST
Anonymous User अमर उजाला, न्यूज डेस्क, वाराणसी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, वाराणसी Published by: Anonymous User Updated Wed, 24 Apr 2024 08:55 AM IST
सार

रविवार से शुरू हुआ जलाभिषेक का सिलसिला अनवरत जारी रहा। 2:25 बजे तक सवा दो लाख श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया। सोमवार को बाबा के दर्शन के लिए मंदिर में देर रात तक तैयारियां चलती रहीं, रेड कार्पेट बिछा दिया गया है।

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Dham: devotees welcomed on red carpet laying flowers
दशाश्वमेध घाट पर गंगा स्नान के लिए उमड़ी कांवरियों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन के दूसरे सोमवार पर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों की कतार आधी रात से लग गई। ऊं नम: शिवाय का जाप करते हुए शिवभक्त बरसात के बीच भी बैरिकेडिंग में डटे रहे। मंदिर प्रशासन की ओर से शिवभक्तों को फूल बिछाकर और रेड कार्पेट पर स्वागत किया जाएगा। रविवार को देर रात तक तीन लाख से अधिक शिवभक्तों ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन और जलाभिषेक किया।

विज्ञापन


रविवार को काशी में कांवरियों का रेला उमड़ पड़ा। मंगला आरती से शुरू हुआ जलाभिषेक का सिलसिला अनवरत जारी रहा। नौ बजे तक 75 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया और 2:25 बजे तक यह आंकड़ा सवा दो लाख तक पहुंच गया। बाबा की शयन आरती के दौरान भी शिवभक्तों की लंबी कतार लगी रही और देर रात तक तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन


सावन के दूसरे सोमवार को जौनपुर स्थित त्रिलोचन महादेव को जल अर्पित करने के महात्म्य को देखते हुए भी आसपास के जिलों से आने वाले कांवरियों की भीड़ ज्यादा रही। बाबा विश्वनाथ का जल अर्पण करने के बाद अधिकतर कांवरिए जौनपुर के लिए भी रवाना हुए। वहीं प्रयागराज से आने वाले कावंरियों का सिलसिला भोर से शुरू हुआ और देर रात तक बना रहा। मंदिर प्रशासन की ओर से रात में बैरिकेडिंग में लगे हुए कांवरियों का स्वागत फूल बरसाकर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिव शक्ति के स्वरूप में बाबा के होंगे दर्शन

काशीपुराधिपति सावन के दूसरे सोमवार को शिव शक्ति स्वरूप में अपने भक्तों को दर्शन देंगे। श्री काशी विश्वनाथ का सावन के दूसरे सोमवार को शिवशक्ति स्वरूप में विग्रह शृंगार किया जाता है। सोमवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए मंदिर में देर रात तक तैयारियां चलती रहीं। श्रद्धालुओं के लिए कराई गई बैरिकेडिंग में रेड कार्पेट बिछा दिया गया है।

काशीपुराधिपति का दरबार अपने भक्तों के लिए सज-धज कर तैयार हो गया है। आपात स्थिति के लिए चिकित्सक और एनडीआरएफ  की टीम भी तैनात रहेगी। पेयजल से लेकर खोया पाया केंद्र, पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी लगाए गए हैं। शहर के मंदिरों में भी सावन केदूसरे सोमवार को दर्शन पूजन की तैयारियां चल रही हैं। महामृत्युंजय, गौरी केदारेश्वर, तिलभांडेश्वर, शूलटंकेश्वर, बीएचयू विश्वनाथ मंदिर और सारंगनाथ सहित सभी प्रमुख शिवालयों में दर्शन पूजन का इंतजाम किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed