{"_id":"640dabb6321643a36906ceeb","slug":"seven-shops-gutted-in-fire-in-town-police-station-area-in-sitamarhi-loss-of-around-rs-60-lakh-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitamarhi: नगर थाना इलाके में आग लगने से चपेट में आईं सात दुकानें, करीब 60 लाख रुपये की संपत्ति जलकर खाक","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
Sitamarhi: नगर थाना इलाके में आग लगने से चपेट में आईं सात दुकानें, करीब 60 लाख रुपये की संपत्ति जलकर खाक
Sun, 12 Mar 2023 04:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 12 Mar 2023 04:08 PM IST
सार
बिहार में सीतामढ़ी के नगर थाना क्षेत्र के चकमहिला बस स्टैंड के पूर्वी छोर पर भीषण आग लगने से सात दुकानें जलकर खाक हो गईं। इस घटना में लाखों का नुकसान होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
दुकानों से उठते आग के शोले
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के सीतामढ़ी जिले के नगर थाना क्षेत्र में भीषण आग लगने से सात दुकानें जलकर खाक हो गईं। घटना नगर थाना क्षेत्र के चकमहिला बस स्टैंड के पूर्वी छोर की है। उक्त घटना शनिवार की रात करीब 10:30 बजे की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात पूरा सन्नाटा पसरा हुआ था कि तभी अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने आसपास की सात दुकानों को अपने आगोश में ले लिया। बताया जा रहा है कि सभी दुकानदार रोजाना की तरह अपनी-अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए थे। इसी दौरान करीब 10:30 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट होने से एक साथ चार दुकानों में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के तीन और दुकानों को भी अपने आगोश में ले लिया।
विज्ञापन
दुकानों में रखे सिलेंडरों में हुआ ब्लास्ट
बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से तीन छोटे होटल भी चपेट में आ गए। उनमें रखे दो सिलेंडर एक के बाद एक कर ब्लास्ट हो गए। सिलेंडर फटने की आवाज सुनकर आसपास के सैकड़ों लोग बस स्टैंड परिसर में जमा हो गए। इसके बाद घटना की सूचना पर दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
आग लगने से करीब 60 लाख की संपत्ति जलकर राख हुई
इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने दुकान के संचालकों को दी। जानकारी के अनुसार, आग लगने की घटना में स्थानीय दुकानदार अजित कुमार का जनरल स्टोर, भोला साह की नाश्ता की दुकान, हरिंदर पासवान का जनरल स्टोर, मो. कलाम की पंचर बनाने की दुकान, राज मंगल की नाश्ता की दुकान, नीलाम्बर यादव की चाय नाश्ता की दुकान और राज मंगल ठाकुर का सैलून जलकर खाक हो गया है। साथ ही इस घटना में सात दुकान में रखी करीब 60 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। फिलहाल पीड़ित दुकानदारों के द्वारा आवेदन देने की प्रक्रिया की जा रही है।