फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Seizure of 70 liters of illicit liquor in dausa

Dausa: 70 लीटर अवैध हथकड़ शराब की गई जब्त, पुलिस ने अपराधी को किया गिरफ्तार

Tue, 31 Oct 2023 11:29 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 31 Oct 2023 11:29 AM IST
सार

Dausa: जिले की लवाण थाना पुलिस ने 70 लीटर अवैध हथकड़ शराब को जब्त करने में सफलता हासिल की है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा 600 लीटर वॉश को नष्ट भी किया गया है।

 

विज्ञापन
Seizure of 70 liters of illicit liquor in dausa
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिला पुलिस अधीक्षक वन्दिता राणा ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2023 को ध्यान में रखते हुए स्पेशल एवं लोकल एक्ट की कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रामचन्द्रसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट व मानाराम गर्ग वृताधिकारी नांगल राजावतान के नेतृत्व में टीम का गठन कर ग्राम कोटापटटी में दबिश दी गई। इस दौरान पुलिस ने 600 लीटर वॉश को नष्ट कर 70 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त की है। 

विज्ञापन
आरोपी किया गया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार गांव कोटा पटटी में कार्रवाई करते हुए अवैध हथकड़ शराब बनाने के काम में आने वाली भट्टी भी तोड़ी गई। इसके साथ ही 600 लीटर वॉश को भी नष्ट किया गया। इस पूरे मामले में आबकारी अधिनियम में दर्ज किए दो मामलों में कन्हैयालाल पुत्र प्रभुदयाल को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed