{"_id":"65aba21059a83305fc0f32b3","slug":"seat-sharing-on-lok-sabha-election-seat-sharing-between-jdu-rjd-in-bihar-minister-sanjay-jha-responded-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Seat Sharing : बिहार में जदयू-राजद में लोकसभा चुनाव सीट बंटवारे पर बोले मंत्री संजय झा- एनडीए में हो गया क्या?","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
Seat Sharing : बिहार में जदयू-राजद में लोकसभा चुनाव सीट बंटवारे पर बोले मंत्री संजय झा- एनडीए में हो गया क्या?
Sat, 20 Jan 2024 04:06 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 20 Jan 2024 04:06 PM IST
सार
Bihar Politics : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बने गठबंधन I.N.D.I.A. का भविष्य समझ में नहीं आ रहा है। नीतीश जल्दी सीट बंटवारा चाहते हैं, जबकि लालू ने इसे तुरंत होने वाला मसल नहीं बताया था। अब बिहार के मंत्री संजय झा ने इस सवाल का जवाब दिया है।
विज्ञापन
जल संसाधन एवं सूचना-जनसंपर्क मंत्री संजय झा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार सरकार के मंत्री और सीएम नीतीश कुमार के करीबी संजय झा ने लोकसभा चुनाव में शीट शेयरिंग को लेकर स्पष्ट जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग में देरी बिल्कुल भी नहीं हो रही है। एनडीए का सीट शेयरिंग हो गया क्या, जरा उनसे भी तो पूछिए। इस मुद्दे पर महागठबंधन में बातचीत हो रही है। सही समय सभी लोगों को जानकारी मिल जाएगी।
जनता नीतीश कुमार के नाम और काम पर वोटिंग करती है
वहीं इससे पहले उन्होंने सीएम नीतीश कुमार की तारीफ की। इसके बाद कहा कि नीतीश कुमार हमेशा एक ही फॉर्म में रहे हैं। चाहे वह कोई भी हो नीतीश सरकार में जो भी गड़बड़ करेगा, वह अंदर जाएगा। उनका यह ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। 2005 से सीएम नीतीश कुमार लगातार सीएम हैं। वह लगातार काम कर रहे हैं। जनता उनके नाम और काम के आधार पर वोटिंग करते हैं। जो फॉर्म शुरू से रहा है आज भी वही फॉर्म है। उनका फॉर्म बरकरार है और हमेशा रहेगा। वह फ्रंट फुट से बैटिंग करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।
विज्ञापन
दूसरे सीएम नीतीश कुमार से सीखते हैं, उन्हें सलाह न दें
वहीं मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि हमलोगों के मुख्यमंत्री अपनी समझदारी से काम करते हैं। उन्हें कब किस फॉर्म में जाना चाहिए, वह इसका फैसला खुद लेते हैं। उन्हें कब कौना रास्ता लेना चाहिए और किस ढंग से सरकार चलाना चाहिए, यह लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीखते हैं। इसमें किसी को सलाह देने की क्या जरूरत हैं। दरअसल, मंत्री संजय झा और विजय चौधरी ने भाजपा सांसद सुशील मोदी के बयान पर सवाल पूछा था। इस बयान पर दोनों ने स्पष्ट कह दिया कि सीएम नीतीश कुमार किसी की सलाह से नहीं बल्कि अपने मन से कार्य करते हैं।