फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   Railway engineers discovered by cyber lime Shatiron

रेलवे इंजीनियर को साइबर शातिरों ने लगाया चूना

Fri, 12 Jun 2015 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 12 Jun 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। साइबर शातिरों ने रेलवे इंजीनियर को भी नहीं बख्शा। वेरीफिकेशन के नाम पर शातिरों ने रेलवे इंजीनियर को अपनी बातों के जाल में फंसाया और एटीएम की डिटेल पूछ कर खाते से 18 हजार रुपया उड़ा दिया। खाते से रकम निकलने का मैसेज आया तो इंजीनियर सिविल लाइंस थाने पहुंचे। लेकिन पुलिस ने टरका दिया।
विज्ञापन


सिविल लाइंस में बलईपुर कॉलोनी के रहने वाले  सुनील कुमार रेलवे में इंजीनियर हैं। दो दिन पहले उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि मुंबई के एसबीआई बांद्रा स्थित हेड ब्रांच से बोल रहा हूं। उसने कहा कि आपका एटीएम नंबर बोल रहा हूं। चेक कर ले। रेलवे इंजीनियर ने बताया कि हां यही नंबर है। कॉल करने वाले ने कहा कि अभी मैसेज जाएगा। उसी पर एटीएम पासवर्ड सेंड कर देना।
विज्ञापन


 सुनील एटीएम का पासवर्ड लिखकर उसी नंबर पर फारवर्ड कर दिया। जिससे मैसेज आया था। कुछ देर बाद सुनील के खाते से दो बार में 8990 और 9 हजार रुपये की निकलने का मैसेज आया। सुनील नंबर पढ़कर हैरान रह गए। तत्काल बैंक पहुंचे। पता चला कि उनके खाते से ऑन लाइन शापिंग हुई है। तब वह सिविल लाइंस थाने पहुंचे। लेकिन सिविल लाइंस पुलिस ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि उनका खाता भरवारी कौशांबी शाखा में है। इसलिए एफआईआर भी वहीं होगी। वहीं इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed