{"_id":"39296a706610a06a32a804b686abf656","slug":"problems-of-drinking-water-in-up-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोरवेल के भरोसे हैं छोटे शहर","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
बोरवेल के भरोसे हैं छोटे शहर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 06 Dec 2014 03:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्वे से पता चलता है कि छोटे शहरों की अधिकांश आबादी पीने के पानी के लिए आज भी सरकारी बोरवेल या सरकारी नल पर निर्भर है। मसलन, झांसी में सर्वे में शामिल 72 फीसदी लोगों ने बताया कि उन्हें सरकारी बोरवेल से पानी लाना पड़ता है।
विज्ञापन
वहीं कानपुर जैसे बड़े शहर की आधी आबादी मोहल्ले में लगे सरकारी बोरवेल के भरोसे है। अलबत्ता मेरठ, वाराणसी और बरेली को इस मामले में बेहतर कहा जा सकता है, जहां क्रमशः महज छह, और चार-चार फीसदी लोगों ने माना कि उन्हें पानी के लिए मोहल्ले में लगे बोरवेल तक जाना पड़ता है।
विज्ञापन
सरकारी बोरवेल के अलावा या नगर निकायों की ओर से लगाए गए नल भी पानी के स्रोत हैं। हालांकि ऐसे नलों पर इन शहरों की सिर्फ दस फीसदी आबादी निर्भर है। जहां गोरखपुर में सर्वाधिक 36 फीसदी लोगों ने माना कि वे पानी के लिए मोहल्ले के सरकारी नल पर निर्भर हैं, वहीं सबसे कम मेरठ में सिर्फ एक फीसदी लोग ही इसके भरोसे हैं।
विज्ञापन
राजधानी लखनऊ बेशक पानी की आपूर्ति के मामले में कानपुर और आगरा जैसे शहरों से बेहतर है, लेकिन यहां भी 17 फीसदी आबादी सार्वजनिक नल से पानी लेने को मजबूर है।