{"_id":"843ea1dc64415118ea0bc906fd4bf301","slug":"prfaiar-33-52-connections-cut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 परएफआईआर, 52 कनेक्शन काटे","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
33 परएफआईआर, 52 कनेक्शन काटे
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Jan 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी रोकने के अभियान में सबसे बड़ी कार्रवाई कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह के क्षेत्र में की गई। बाह में चले अभियान में 534 घरों-दुकानों की चेकिंग की गई। बिजली चोरी मिलने पर 33 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। 10.52 लाख रुपये के बकाया होने पर 52 कनेक्शन काटे गए। विभाग ने 9.61 लाख रुपये की वसूली भी की।
अधीक्षण अभियंता राजीव जैन के नेतृत्व में विजिलेंस की 12 टीमों ने शुक्रवार को ट्रांसफार्मर वार छापामारी की। इसकी सूचना पर कटिया डालकर चोरी कर रहे उपभोक्ताओं ने कटिया उतार ली और ताले लगाकर भाग गए। जिन जगहों पर अभियान चला, वहां दुकानों पर ताले लगे रहे। टीम ने 66 उपभोक्ताओं के मीटर बदले और 12 नए कनेक्शन जारी किए। 61 उपभोक्ताओं के भार बढ़ाए गए।
पावर कारपोरेशन के चीफ इंजीनियर एसवीएस राठौर के मुताबिक, विभाग के सर्वे में जिले में तकरीबन 40 हजार घरों, दुकानों में बिजली चोरी हो रही है। ऐसे उपभोक्ता कनेक्शन ले लें। चेकिंग टीम में अधिशासी अभियंता दुर्गा प्रसाद, एमके जैन, रवि अग्रवाल, मनोज शर्मा, एसडीओ चंद्रशेखर आजाद, जेई देवेंद्र सिंह, एमपी सिंह, रामबाबू वर्मा, राज कुमार, नितिन माहेश्वरी, तहसीलदार कुमार संजय शामिल थे।
विज्ञापन
घट गया बिजली का लोड
जिन इलाकों में बिजली का लोड आमतौर पर 200 से 220 एंपियर तक रहता था, उन इलाकों में चेकिंग के दौरान लोड घट कर 50 और 60 एंपियर रह गया। सुनरट्टी में महज 40 एंपियर लोड रह गया। यहां आए दिन ट्रांसफार्मर फुंकते हैं।