फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested two accused who murdered youth for Rs 1500 in Sakti

Chhattisgarh: उधारी के 15 सौ रुपये नहीं किए वापस, दो दोस्तों ने पीट-पीटकर ले ली जान

Mon, 12 Feb 2024 08:50 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती Published by: श्याम जी. Updated Mon, 12 Feb 2024 08:50 PM IST
सार

सक्ती जिले में उधारी के 15 सौ रुपये वापस नहीं करने पर एक युवक साथ मारपीट की गई। मारपीट में घायल युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
 

विज्ञापन
Police arrested two accused who murdered youth for Rs 1500 in Sakti
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सक्ती जिले के जैजैपुर में उधारी के 15 सौ रुपये नहीं वापस करने को लेकर युवक के साथ मारपीट की गई। मारपीट में युवक घायल हो गया। इलाज के लिए उसे बिलासपुर के राम कृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में जैजैपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सात फरवरी को श्याम कार्ष उम्र (33) निवासी चोरभट्टी ने जैजैपुर गांजीपारा के रहने वाले उमेश चंद्रा से 1500 रुपये उधार लिए थे। शाम तक वापस करने की बात कही, लेकिन शाम को रुपये वापस नहीं कर पाए। उसी दिन शाम करीब छह बजे उमेश चंद्रा ने अपने एक दोस्त सुरेश चंद्रा के साथ श्याम कार्ष के घर चोरभट्टि गया। उस समय श्याम कर्ष अपने घर में नहीं था। दोनों उसे ढूंढने के लिए बस्ती की तरफ गए, जहां एक मेडिकल स्टोर के पास श्याम कार्ष मिल गया। 

विज्ञापन

उमेश चंद्रा रुपये वापस करने के लिए कहा, लेकिन श्याम ने रुपये नहीं होने के कारण वापस न कर पाने की बात कही। गुस्से में आकर उमेश और सुरेश ने मिलकर हाथ-मुक्के और डंडे से श्याम के साथ मारपीट की। मारपीट को देख आसपास के लोगो ने बीच-बचाव कर झगड़े को शांत कराया। श्याम को अधिक चोट लगी थी। उपचार के लिए नौ फरवरी को जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर राम कृष्ण केयर अस्पताल रेफर किया गया। यहां उपचार के दौरान श्याम कार्ष की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौत के बाद कोतवाली बिलासपुर में मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। जैजैपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए आरोपी उमेश चंद्रा और सुरेश चंद्रा को उनके निवास से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed