{"_id":"d87645db760b1f88e3f484d40c5f6cf5","slug":"parking-problem-in-udhampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेतरतीब पार्किंग पर पुलिस सख्त, दर्जनों वाहन जब्त","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
बेतरतीब पार्किंग पर पुलिस सख्त, दर्जनों वाहन जब्त
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Fri, 05 Feb 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेतरतीब पार्किंग पर पुलिस ने वीरवार को सख्ती करते हुए दर्जनों वाहनों को जब्त कर लिया। पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी है कि नो पार्किंग जोन या जहां-तहां वाहनों को खड़ा कर जाम न लगाएं अन्यथा अब सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दरअसल उधमपुर में पार्किंग गंभीर समस्या रही है। इसके कारण आए दिन जाम लगाता रहता है। लगातार शिकायत मिलने पर पुलिस ने वीरवार को बड़ी कार्रवाई की।
थाना प्रभारी संजय रैणा ने बताया कि उन्हें अक्सर शिकायत मिल रही थी कई लोग अपने वाहनों को नो पार्किंग जोन और पार्किंग स्थल के बाहर खड़ा कर देते हैं।
इससे अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पास यह भी शिकायत आई कि कई गाड़ियां पार्किंग स्थल में लगे हुए काफी दिन हो गए हैं, जिससे अन्य वाहन चालकों को पार्किंग स्थल में गाड़ियां लगाने के लिए जगह नहीं मिल पाती है। पुलिस ने उन गाड़ियों को सीज कर लिया है। इस कार्रवाई से शहर में अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन