{"_id":"58b8f5ea4f1c1b8759831083","slug":"pakistani-spy-arrested-from-barmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉर्डर से धरा गया एक और पाकिस्तानी जासूस, कई बार गया पाकिस्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉर्डर से धरा गया एक और पाकिस्तानी जासूस, कई बार गया पाकिस्तान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 03 Mar 2017 01:38 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : Internet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी राजस्थान के सरहदी इलाकों से पाकिस्तानी जासूसों के पकड़े जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारत-पाकिस्तानी सीमा से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर बाड़मेर के सुथारों का कलां गांव से बॉर्डर इंटेलिजेंस और मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए जासूस का नाम सतराम माहेश्वरी है।
बताया जा रहा है कि यह जासूस पिछले काफी समय से सेना से जुड़ी तमाम जानकारियां पाकिस्तान के साथ साझा कर रहा था और भारतीय खुफिया एजेंसियां इसपर बहुत पहले से नजर रखे हुई थी। पकड़े गए सतराम के बारे में एक अहम जानकारी यह भी मिली है कि करीब पिछले दो सालों में वह कई बार पाकिस्तान गया है।
काफी समय से था एजेंसियों के राडार पर
जानकारी के अनुसार देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के शक के आधार पर सतराम मिलिट्री इंटेलिजेंस और खुफिया एजेंसियों के राडार पर काफी समय पहले से था। वहीं टीम इसके खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाने में लगी हुई थी। आखिरकार इसे बाड़मेर से धर लिया गया। फिलहाल खुफिया एजेंसियां सतनाम से पूछताछ करने में जुटी है, जिसके बाद इसके पाकिस्तान में बने संपर्को का खुलासा भी हो सकता है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पाकिस्तानी सीमा से लगे राजस्थान के कई इलाकों से खुफिया एजेंसी और राजस्थान पुलिस द्वारा की गई विभिन्न कार्रवाईयों में कई पाकिस्तानी जासूस पकड़े गए हैं, जिनसे नकली नोट, पाकिस्तान में निर्मित हथियार और आरडीएक्स की खेप भी बरामद की गई है।