फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   nomination paper purchased

अध्यक्ष के बिके पर्चे, सभासद को चार नामांकन

Thu, 02 Nov 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Thu, 02 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
nomination paper purchased
दाखिल पर्चों की जांच करते अधिकारय़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नगरीय निकाय चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन अध्यक्ष पद पर दावेदारी करने को किसी ने पर्चा दाखिल नहीं किया। सिर्फ पर्चे खरीदे गए। सभासद का चुनाव लड़ने को सदर नगर पालिका के वार्ड में तीन और नगर पंचायत कमालगंज में एक वार्ड में प्रत्याशी ने नामांकन कराया है।
नगरीय निकाय चुनाव को नामांकन के दूसरे दिन गुरुवार को कलक्ट्रेट में नगर पालिका सदर से अध्यक्ष पद से दावेदारी करने को स्वराजमंच के आसिफ मिश्रा ने मीना के लिए पर्चा खरीदा। सभासद के लिए 148 लोगों ने पर्चे खरीदे गए। वार्ड संख्या 36 से सुमन पत्नी वृजेश व गीता पत्नी सुभाष चंद्र ने सभासद पद पर नामांकन कराया। वार्ड संख्या 32 से संजीव कुमार ने नामांकन कराया है। कमालगंज नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के दावेदार नितिन, गीता पत्नी मनोज, समाबेगम, शवनम बेगम, गीता पत्नी रवींद्र, रेनू मिश्रा, मनु मिश्रा, अर्चनादेवी, सीमादेवी, बिजली किन्नर, अंजली गुप्ता, वीना, ज्योति गुप्ता और नीरू ने पर्चा खरीदा। सभासद का चुनाव  लड़ने के लिए 26 पर्चे खरीदे गए। वार्ड संख्या छह से संजय कुमार चौरसिया ने सभासद के लिए नामांकन कराया है।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए मीना, मिथलेश कुमारी, नीलम, ववलेश कुमार, नागेंद्र सिंह ने पर्चा खरीदा। इस नगर पंचायत में सभासद के पद पर दावेदारी के लिए किसी ने नामांकन नहीं कराया। नगर पालिका सदर और नगर पंचायत कमालगंज व मोहम्मदाबाद में अध्यक्ष पद के लिए दूसरे दिन भी किसी ने नामांकन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed