{"_id":"5c6affa0bdec22739e2a5b7d","slug":"no-tears-silent-tribute-to-martyrs","type":"story","status":"publish","title_hn":"थम नहीं रहे आंसू, शहीदों को दी मौन श्रद्धांजलि","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
थम नहीं रहे आंसू, शहीदों को दी मौन श्रद्धांजलि
Tue, 19 Feb 2019 12:25 AM IST
gaurav gaurav
unnao
unnao
Published by: gaurav gaurav
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
असोहा में कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव। पुलवामा के आतंकी हमले में मारे गए देश के जांबाजों को लेकर लोगों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। घटना के चौथे दिन भी जिले भर में श्रद्धांजलि का दौर जारी रहा। बंथर स्थित केएलसी कांप्लेक्स में कानपुर उन्नाव लेदर क्लस्टर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड के सदस्यों ने पुलवामा में शहीद हुए जवान अजीत के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कंपनी के कार्यकारी निदेशक ओपी पांडेय ने कहा कि हमें देश का सम्मान करना चाहिए और देश के प्रति वफादार रहना चाहिए। इस दौरान केएलसी व सीएलई के सदस्य समीर कुमार, शिशिर अवस्थी, ज्योति मालवीय, मयंक उपाध्याय, अमित सोनकर, शैलेंद्र कुमार पाल, अमल चौधरी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
नवाबगंज टोल प्लाजा पर रविवार शाम को टोल प्लाजा परिसर में शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी गई। टोल प्लाजा मैनेजर एएस चौहान ने घटना की निंदा की। उप प्रबंधक ओमवीर सिंह भदौरिया ने कहा अब पाकिस्तान को सबक सिखाने का समय आ गया है।
गंजमुरादाबाद के बहलोलपुर गांव में आर्यसमाज की ओर सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए यज्ञ किया गया। आर्य समाज के प्रधान हरिशंकर आर्य ने कहा कि पाकिस्तान पूरी तरह से भुखमरी की कगार पर पहुंच चुका है लेकिन वह कायराना हरकत से बाज नहीं आ रहा है। इस दौरान उपप्रधान ओमशंकर आर्य, मंत्री बबलू आर्य, उपमंत्री श्याम जी आर्य, कोषाध्यक्ष प्रदीप आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
श्रीराम एजुकेशनल स्कूल में बच्चों ने घटना का विरोध किया और कैंडल मार्च निकाल आतंकवाद का पुतला फूंका। इस दौरान प्रधानाचार्या नीता मक्कड़ के अलावा प्रबंधक रजतचंद्र कटियार व अन्य लोग शामिल रहे।
भगवंतनगर में एलबीपीआईसी के बच्चों ने आतंकवाद के विरोध में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। यहां बच्चों के साथ कालेज स्टाफ व व्यापारी भी विरोध में शामिल रहे। वहीं ऊंचगांव में विशाल रैली निकाली गई। साथ ही धानीखेड़ा-बक्सर मार्ग पर पाकिस्तान का पुुतला फूंका गया। असोहा में भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा। पुरवा स्थित मदरसों में पुलवामा में शहीद हुए जवानों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यहां इरम मूरिया, मदीना गुलशने, फातिमा गुलशने मौलाना इस्लामुद्दीन, फैय्याज अहमद सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे।
ब्लाक संसाधन केंद्र औरास में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष उमेश कनौजिया की अगुवाई में पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। मौरावां में शहीदों की याद में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। उधर, हिलौली ब्लॉक के मवई स्थित कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र पहुंची पूर्व कांग्रेसी सांसद अन्नू टंडन ने कहा कि सीमा पर हमारे जवान शहीद हो रहे हैं और प्रधानमंत्री रैलियों में व्यस्त हैं। आखिर कब तक हमारे देश के सैनिक शहीद होंगे।