{"_id":"65ca25439c02e0b76b0ea444","slug":"murdered-her-ex-husband-along-with-her-husband-and-father-in-law-in-kabirdham-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"किलर पत्नी: पति और ससुर के साथ मिलकर कर दी पूर्व पति की हत्या, तालाब में फेंका शव","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
किलर पत्नी: पति और ससुर के साथ मिलकर कर दी पूर्व पति की हत्या, तालाब में फेंका शव
Mon, 12 Feb 2024 07:34 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 12 Feb 2024 07:34 PM IST
सार
कबीरधाम जिले में पत्नी ने अपने पति और ससुर के साथ मिलकर पूर्व पति की हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
घटनास्थल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुकदुर थाना क्षेत्र के पंडरीपानी गांव में सोमवार को हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घरेलू विवाद के कारण पत्नी ने अपने वर्तमान पति व ससुर के साथ मिलकर पूर्व पति की हत्या कर दी।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार, कुकदुर थाना क्षेत्र के पंडरीपानी गांव में रहने वाली सुखबती मरावी (35) ने अपने पति अमरदयाल (35) और ससुर बुधवा राम मरकाम (65) के साथ मिलकर अपने पूर्व पति सुरेश मरावी (40) की हत्या कर दी। सुखबती मरावी मूलरूप से मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिला की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
सुरेश मरावी रविवार रात को आरोपी बुधवाराम मरकाम के घर पहुंचा हुआ था। सुरेश का कहना था कि उसकी पत्नी की दूसरी शादी कर दी है। इसे लेकर विवाद शुरू हो गया। तीनों आरोपी ने एक साथ डंडे से मारपीट कर सुरेश की हत्या कर दी। शव को गांव के तालाब के पास फेंक दिया। सोमवार को पुलिस के पास जानकारी आने के बाद तालाब के पास से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन