फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   Munsyari wearing the white sheets

मुनस्यारी ने ओढ़ी सफेद चादर

Mon, 08 Feb 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनस्यारी /पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनस्यारी /पिथौरागढ़ Updated Mon, 08 Feb 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Munsyari wearing the white sheets

मुनस्यारी नगर में इस सीजन का दूसरा हिमपात हो गया। रविवार की रात नगर समेत आसपास के सभी इलाकों में खूब बर्फ गिरी। मुनस्यारी नगर में चार सेंटीमीटर बर्फ गिरी है। कुछ स्थानों पर तो पांच से दस सेंटीमीटर तक बर्फ पट गई। इससे पहले 19 जनवरी को मुनस्यारी में हिमपात हुआ था। हिमपात होने से लोगों के चेहरे में रौनक आ गई। अलबत्ता कड़ाके की ठंड से सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। मुनस्यारी में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

विज्ञापन

मुनस्यारी के आसपास बलाती फार्म, बेटुलीधार, पातलथौड़, खलियाटॉप, नया बस्ती में जमकर हिमपात हुआ है। आज सुबह धूप आते ही आबादी वाले इलाकों की बर्फ पिघलने लगी थी। जिन इलाकों में धूप कम पड़ती है वहां पर कुछ दिनों तक बर्फ टिकी रहेगी। पंचाचूली, राजरंभा, छिपलाकेदार, हंसलिंग में जमकर हिमपात हुआ है। अब तक बर्फबारी न होने से निराश लोगों को मौसम ने बड़ी राहत दी है। मिलम, नामिक में भी जमकर बर्फ गिरी है।
विज्ञापन


17 घंटे तक ठप रही बिजली सप्लाई
मुनस्यारी/धारचूला/अस्कोट। मुनस्यारी, अस्कोट, थल के सैकड़ों गांवों में रविवार की शाम सात बजे से सोमवार अपराह्न दो बजे तक पूरे 17 घंटे बिजली सप्लाई ठप रही। शाम के समय अंधड़ चलने से कई स्थानों पर बिजली के तार टूट गए थे। विद्युत विभाग के अवर अभियंता कुंदन राम ने कुंदन राम ने बताया कि तारों को जोड़ने का काम सुबह से शुरू किया गया। अस्कोट के वरिष्ठ कांग्रेसी आनंदबल्लभ ओझा, तारा सिंह बिष्ट, नारायण सिंह लुंठी ने कहा है कि बिजली की लाइन जर्जर हालत में है। यह हल्के झकों को भी सहन नहीं कर पाते। उधर, धारचूला में भी बिजली सप्लाई भंग होने से लोग खासे परेशान रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed