फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Weather mausam Updates forecast today anuppur shahdol jabalpur gwalior rewa

MP Weather Updates: प्रदेश के कई जिलों में गिरे ओले, मौसम विभाग ने जारी की बारिश और घने कोहरे की चेतावनी

Wed, 14 Feb 2024 10:51 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 14 Feb 2024 10:51 PM IST
सार

MP Weather Today : पिछले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में मौसम खराब रहा और बारिश-ओले गिरे। गुरुवार को भी कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है। 
 

विज्ञापन
MP Weather mausam Updates forecast today anuppur shahdol jabalpur gwalior rewa
Weather Forecast 14 February 2024: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Amar Ujala - फोटो : self

विस्तार

मध्यप्रदेश में मौसम बदला हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के जबलपुर संभाग के जिलों में कई जगह बारिश हुई। रीवा संभाग के जिलों में लगभग सभी स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.1°C खंडवा में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.0°C टीकमगढ़ / पचमढ़ी ( नर्मदापुरम) में दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के छतरपुर, पन्ना, सागर, दमोह, कटनी और जबलपुर में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। भिंड, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, पूर्वी शिवपुरी, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, सतना, रीवा, मऊगंज, उमरिया ओर सीधी में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहा। न्यूनतम दृश्यता सुबह के समय सागर में 50 मीटर, जबलपुर हवाई अड्डे पर 100 मीटर, खजुराहो हवाई अड्डे, दमोह और सतना में 200 मीटर एवं ग्वालियर हवाई अड्डे पर 700 मीटर दर्ज की गई।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान ग्वालियर संभाग के जिलों में काफी बढ़े एवं शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे भोपाल संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक रहे। नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और सागर संभागों के जिलो में काफी अधिक रहे। रीवा ओर शहडोल संभागों के जिलों में विशेष रूप अधिक रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम की ओर विस्तृत ट्रफ के रूप में सक्रिय है, जबकि चक्रवातीय परिसंचरण मध्य महाराष्ट्र के आसपास माध्य समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर अव्यवस्थित है। वहीं, इस चक्रवार्तीय परिसंचरण से लेकर मध्य प्रदेश से होते हुए पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश तक फैले टफ के साथ दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के साथ पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश में अभी भी नमी आ रही है।

कैसा रहेगा कल का मौसम
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी और जबलपुर जिलों में बिजली गिरने और तेज बारिश की चेतावनी है। वहीं चंबल संभाग के जिलों में, ग्वालियर, दतिया, रीवा, सतना, अनूपपुर, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में घने कोहरे की चेतावनी है। 

कल हुई वर्षा के प्रमुख आंकड़े (सेमी में) 
मप्र में मंगलवार को मऊगंज 4, सिहावल 3, गुढ 2, रीवा 2, हनुमना 2, हुजूर 2, उचेहरा 1, मनगवां 1, जावा 1, बीरसिंहपुर 1, सतना 1, चितरंगी 1, त्योंथर 1, नईगढ़ी 1, देवसर 1 सेमी तक बारिश दर्ज की गई।


इन जिलों में हुई ओलावृष्टि 
अनूपपुर (कोतमा, जेतहरी, अनूपपुर, पुश्पराजद, बिजुरी, भालुमाड़ा), छिन्दवाड़ा (छिन्दवाड़ा, परासिया, पांदूरन), डिंडोरी (डिंडोरी, करांजिया), सिंगरौली (देवसर, बरका), पन्ना (अजयगढ़, शाहनगर), सतना (मझगवां, चित्रकूट), उमरिया, कटनी (कटनी, बहोरीबंद), सीधी (रामपुर नैकिन, मझौली, कुसमी), जबलपुर (जबलपुर), छतरपुर (लवकुशनगर, गोरिहार)। पन्ना (अजयगढ़, शाहनगर), छतरपुर (चंदला, बारीगढ़, नौगांव), सिंगरौली (शक्तिनगर), रीवा (गुढ, मनगवां, त्योंथर, बैकुंठपुर), सतना (मझगवां, तराई) में ओले गिरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed