फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   MLC polls: 99.72 percent votes cast

एमएलसी चुनाव: 99.72 फीसदी वोट पड़े

Thu, 03 Mar 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो (सोनभद्र)
अमर उजाला ब्यूराो (सोनभद्र) Updated Thu, 03 Mar 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
MLC polls: 99.72 percent votes cast
विधान परिषद मिर्जापुर-सोनभद्र स्थानीय प्राधिकारी चुनाव (एमएलसी) के लिए गुरुवार को सुरक्षा व्यवस्था के बीच 99.72 फीसदी वोट डाले गए। जिले में 1421 में 1417 मतदाताओं ने वोटिंग की। चार मतदाता वोट नहीं डाले। प्रेक्षक वीएन विष्णु, डीएम जीएस प्रियदर्शी और एसपी रामलाल वर्मा सहित अन्य अधिकारी मतदान केंद्रों का जायजा लेते रहे। मतदान स्थल पर जाने से पूर्व मतदाताओं की तलाशी ली गई। कई जगह नोक झोंक भी हुई।
विज्ञापन


गुरुवार को सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदेय स्थल छपका, ब्लॉक कार्यालय राबर्ट्सगंज के मतदान केंद्र में ब्लाक के नये प्रधान एवं पुराने क्षेत्र पंचायत सदस्य को मिलाकर 251 मतदाता, जिला पंचायत के 33 मतदाता, नगर पालिका परिषद राबर्ट्सगंज के 27 मतदाता एवं नगर पंचायत चुर्क/घुरमा के 11 वोटरों को मिलाकर 322 के सापेक्ष सभी 322 शत-प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। घोरावल संवाददाता के मुताबिक ब्लॉक कार्यालय के केंद्र पर ब्लॉक के 249 मतदाता, नगर पंचायत घोरावल के 12 को मिलाकर कुल 261 वोटरों के सापेक्ष 259 ने वोटिंग की। रामगढ़ संवाददाता के मुताबिक चतरा में 100 के सापेक्ष शत-प्रतिशत वोटिंग हुई।
विज्ञापन


नगवां 85 मतदाताओं के सापेक्ष शत-प्रतिशत वोट पोल हुए। म्योरपुर संवाददाता के मुताबिक 210 के सापेक्ष 208 ने वोट मतदान किया। यहां 99.05 फीसदी वोट पड़े। बभनी संवाददाता के मुताबिक 77 मतदाताओं के सापेक्ष शत-प्रतिशत वोट डाले गए। ओबरा संवाददाता के मुताबिक ओबरा, नगर पंचायत कार्यालय में 22 के सापेक्ष शत-प्रतिशत मतदान हुआ। रेणुकूट संवाददाता के मुताबिक मतदेय स्थल पिपरी के राजकीय इंटर कालेज में नगर पंचायत रेनुकूट के 12 और नगर पंचायत पिपरी के 13 यानी कुुल 25 मतदाताओं के सापेक्ष शत-प्रतिशत वोट डाले गए। चोपन ः 174 मतदाता एवं नगर पंचायत चोपन के 12 मतदाताओं को मिलाकर कुल 186 वोटरों ने वोटिंग की। दुद्धी ःनये 121 मतदाता एवं पंचायत दुद्धी के 12  वोटरों  को मिलाकर 133 ने शत-प्रतिशत वोटिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed