फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Looted cash and bike from mobile businessman

मोबाइल कारोबारी से नगदी व बाइक लूटे

Wed, 24 Apr 2024 08:55 AM IST
Anonymous User अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: Anonymous User Updated Wed, 24 Apr 2024 08:55 AM IST
सार

थाना क्षेत्र के खानपुर गांव के पास शुक्रवार को रात 7:30 बजे लखनऊ - बलिया मुख्य मार्ग पर खानपुर गॉव के पास मोबाइल कारोबारी से 2.60 लाख नकदी, मोबाइल व बाइक की लूट हुई। 

विज्ञापन

विस्तार

थाना क्षेत्र के खानपुर गांव के पास शुक्रवार को रात 7:30 बजे लखनऊ - बलिया मुख्य मार्ग पर खानपुर गॉव के पास मोबाइल कारोबारी से 2.60 लाख नकदी, मोबाइल व बाइक की लूट हुई। असलहे के बल पर दो बाइक सवार चार बदमाशो ने घटना को अंजाम दिया। सूचना पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन

सरायमीर थाना क्षेत्र के पवई लाडपुर गांव निवासी सैफ पुत्र मोहम्मद अकरम की मवेशी खाना कस्बा सरायमीर पर मोबाइल की दुकान है। रोज की भांति शुक्रवार की रात सात बजे वो दुकान बंद कर संजरपुर के लिए निकला। अभी वो लखनऊ-बलिया मुख्य मार्ग पर खानपुर गॉव के पास ही पहुचा था कि दो बाइक सवार चार बदमाशो ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। सैफ कुछ समझ पता, उससे पहले बदमाशो ने उसे तमंचा सटा दिया। इसके बाद बिक्री के 2.60 लाख रुपये, बाइक व मोबाइल बदमाशो ने लूट लिया और फरार हो गए । घटना को अंजाम दे कर बदमाश संजरपुर की तरफ फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसओ यादवेंद्र पांडे जांच पड़ताल में जुट गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed