फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha elections 2019 : Congress will fill employment forms from home and youth

लोकसभा चुनाव 2019 : घर-घर जाकर युवाओं से रोजगार फॉर्म भरवाएगी कांग्रेस

Sun, 17 Feb 2019 12:55 PM IST
अजय सिंह भाषा, नई दल्ली
भाषा, नई दल्ली Published by: अजय सिंह Updated Sun, 17 Feb 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha elections 2019 : Congress will fill employment forms from home and youth
राहुल गांधी

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनावों में रोजगार के मुद्दे को जोरशोर से उठाने पर मिली सफलता के मद्देनजर कांग्रेस अब लोकसभा चुनाव के लिए देश भर के युवाओं से संपर्क करने और उनसे अपनी सरकार बनने पर रोजगार संबंधी मदद का वादा करने जा रही है।

विज्ञापन


पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में कांग्रेस के विभागों एवं अनुषांगिक संगठनों के साथ बैठक में भारतीय युवा कांग्रेस को ‘चलो पंचायत’ अभियान के तहत घर-घर जाकर युवाओं से संपर्क साधने और पार्टी के पक्ष में उन्हें लामबंद करने को कहा ।
विज्ञापन


राहुल गांधी के निर्देश पर अमल करते हुए युवा कांग्रेस ने फैसला किया है कि वह जल्द ही घर-घर जाकर बेरोजगार युवाओं से रोजगार फॉर्म भरवाएगी तथा उनसे कांग्रेस की सरकार बनने पर रोजगार संबंधी मदद या बेरोजगारी भत्ते का वादा करेगी। इस फॉर्म को 'युवा शक्ति कार्ड' नाम दिया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष केशव चंद यादव ने "पीटीआई-भाषा" से कहा, 'हालिया विधानसभा चुनाव में संबंधित राज्यों के युवाओं से हमने फॉर्म भरवाकर वादा किया था कि उन्हें रोजगार या भत्ते की मदद की जाएगी। सरकार बनने के साथ ही तीनों राज्यों में हम इस वादे को पूरा कर रहे हैं।' 

उन्होंने कहा, "हम अब पूरे देश के युवाओं से यह फॉर्म भरवाकर वादा करेंगे कि कांग्रेस की सरकार बनने पर उन्हें रोजगार दिया जाएगा या बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। हमारी कोशिश होगी कि हम देश के हर घर और युवा तक पहुंचे।' 

दरअसल, कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं से इसी तरह का रोजगार फॉर्म भरवाया था और रोजगार से जुड़ी मदद का वादा किया था।


इन तीनों राज्यों में सरकार बनने के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने युवाओं की मदद के लिए युवा स्वाभिमान योजना शुरू की है तथा राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ में बेरोजगार युवाओं के लिए मासिक भत्ते का ऐलान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed