{"_id":"5aeba6316518c5c7ece8e790aaefc1f4","slug":"lady-abducted-in-sikandra-people-saved-her-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकंदरा से अगवा युवती को भीड़ ने बचाया","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
सिकंदरा से अगवा युवती को भीड़ ने बचाया
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sat, 10 Jan 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुमे की नमाज को लेकर शहर भर में अलर्ट का खौफ भी बदमाशों को नहीं रहा। आवास विकास कालोनी के सेक्टर 11 में भाई के साथ खरीदारी को निकली युवती को कार सवार दो युवकों ने अगवा कर लिया। आसपास के लोगों ने साहस दिखाते हुए कार का पीछा करके पथराव किया तो वह युवती को धक्का देकर भाग निकले। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
आवास विकास कालोनी की रहने वाली एक युवती अपने भाई के साथ सेक्टर 11 में पानी की टंकी के पास जूते की दुकान पर खरीदारी करने गई थी। पैदल लौटते वक्त सफेद रंग की मारुति ईको कार में बैठे दो युवकों ने युवती को खींच लिया। भाई कार से पीछे दौड़ा। इसी बीच आसपास के दुकानदार भी कार के पीछे दौड़ लिए। पथराव करना शुरू कर दिया। कुछ युवकों ने स्कार्पियो गाड़ी से कार सवारों का पीछा किया।
इससे कार सवारों के हौसले पस्त हो गए। उन्होंने चलती कार से युवती को धक्का दे दिया। लोगों ने भावना टावर तक कार का पीछा किया, मगर कार रेलवे पुल से उतरने के बाद ओझल हो गई। थाना सिकंदरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोग कार का नंबर नहीं बता सके। इंस्पेक्टर ने बताया कि लड़की को अगवा करने के प्रयास की सूचना दी गई थी। कार सवारों का पता लगाया जा रहा है।