फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Tejashwi Yadav advocates caste-based survey in Jharkhand targets BJP

Jharkhand: तेजस्वी यादव ने झारखंड में जाति आधारित सर्वे की वकालत की, भाजपा पर साधा निशाना

Sun, 12 Feb 2023 08:08 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 12 Feb 2023 08:08 PM IST
सार

राजद नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि जब तक कुछ वैज्ञानिक आंकड़े उपलब्ध नहीं होंगे, तब तक कल्याणकारी योजनाओं को ठीक से लागू नहीं किया जा सकता है। 

विज्ञापन
Jharkhand Tejashwi Yadav advocates caste-based survey in Jharkhand targets BJP
तेजस्वी यादव - फोटो : Twitter@ tejashwi yadav

विस्तार

बिहार के उपमुख्यमंत्री राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा कि उन्होंने झारखंड सरकार से बिहार की तरह राज्य में भी जाति आधारित सर्वेक्षण कराने का आग्रह किया है। इससे लोगों की वास्तविक स्थिति निर्धारित करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


राज्य में राजद के आधार को मजबूत करने के लिए शनिवार से झारखंड में मौजूद तेजस्वी यादव ने रांची में एक कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने शनिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और उनसे बिहार की तरह जाति-आधारित सर्वेक्षण करने का आग्रह किया। इससे ग्रामीणों, भूमिहीन व्यक्तियों, सफाई कर्मचारियों और रिक्शा चालकों जैसे लोगों की वास्तविक स्थिति निर्धारित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


राजद नेता ने कहा कि जब तक कुछ वैज्ञानिक आंकड़े उपलब्ध नहीं होंगे, तब तक कल्याणकारी योजनाओं को ठीक से लागू नहीं किया जा सकता है। झारखंड के मुख्यमंत्री ने हमें आश्वासन दिया है कि वह इस मामले को देखेंगे। राजद के वरिष्ठ नेता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी विपक्षी दलों द्वारा बनाई गई सरकारों को गिराने के लिए केंद्रीय एजेंसियों और धन बल का उपयोग करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने देखा कि भाजपा ने महाराष्ट्र में क्या किया और झारखंड में क्या करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने के लिए बिहार ने दूसरे राज्यों को रास्ता दिखाया है। उन्होंने दावा किया कि हाल ही में पेश किए गए केंद्रीय बजट में झारखंड को कुछ नहीं दिया गया।

बिहार के डिप्टी सीएम ने कहा कि केंद्र ने झारखंड के लिए कुछ भी आवंटित नहीं किया है, क्योंकि उसे राज्य में सरकार बनाने का मौका नहीं मिला। वह राज्य में एक आदिवासी मुख्यमंत्री को शासन करने को बर्दाश्त नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य भाजपा को राज्य में जनाधार हासिल करने से रोकना है। 


इस बीच तेजस्वी यादव के आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि अनुचित तरीके से भाजपा को दूर रखने के लिए राजद, कांग्रेस और झामुमो ने गठबंधन किया है। उन्होंने कहा कि लोग उन्हें 2024 के चुनावों में सबक सिखाएंगे। न केवल झारखंड बल्कि बिहार में भी मतदाताओं द्वारा राजद का राज्य से सफाया कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed