फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Fake pesticide manufacturing factory busted in Ramgarh, company owner arrested

Jharkhand: रामगढ़ में नकली कीटनाशक दवाईयां बनाने वाली फैक्टरी का पर्दाफाश, कंपनी का मालिक गिरफ्तार

Mon, 03 Jul 2023 11:14 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 03 Jul 2023 11:14 AM IST
सार

पतरातू अनुमंडल पुलिस अफ्सर बीरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि नकली कीटनाशक की फैक्टरी चलाने वाले मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Jharkhand: Fake pesticide manufacturing factory busted in Ramgarh, company owner arrested
Jharkhand Police - फोटो : Social Media

विस्तार

झारखंड के रामगढ़ में पुलिस ने नकली कीटनाशक बनाने वाली अवैध फैक्टरी का पर्दाफाश किया। इस मामले में फैक्टरी के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने रांची से 60 किमी दूर भदानीनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के पास स्थित आवास से करीबन एक करोड़ रुपये की नकली कीटनाशक बरामद की है। 
विज्ञापन


पतरातू अनुमंडल पुलिस अफ्सर बीरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि नकली कीटनाशक की फैक्टरी चलाने वाले मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई की एक कंपनी ने रामगढ़ की नकली कीटनाशक बनाने वाली फैक्टरी के खिलाफ उनके ब्रांड के नाम का दुरुपयोग कर नकली कीटनाशक बनाकर बेचने की शिकायत दर्ज कराई थी। नकली कीटनाशक के बाजार में आने से उन्हें काफी नुकसान का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


शिकायत के बाद पुलिस ने लपंगा गांव में आरोपी के आवास पर रेड मारकर वहां से करीबन एक करोड़ रुपये की नकली कीटनाशक दवाई जब्त की। पुलिस ने फैक्टरी से कुल 6,475 नकली कीटनाशक के पैकेट, और 4,800 रैपर के साथ खाली पैकेट, सीलिंग मशीन औ 18 तिलो नकली पाउडर बरामद किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed