फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Medical student hanged himself in his room in Indore, suicide note not found

Indore: इंदौर में नर्सिंग छात्र ने फंदा कस कर दी जान, नहीं मिला सुसाइड नोट

Sun, 18 Feb 2024 08:00 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 18 Feb 2024 08:00 PM IST
सार

संदीप ने पुलिस को बताया कि प्रदीप सुबह उठा। वह गुमसुम लग रहा था। इसके बाद मैं कोचिंग क्लासेस चला गया। दोपहर में रुम पर आया तो प्रदीप फांसी पर लटका मिला। आसपास के लोगों की मदद से उसे फंसे से उतारा, लेकिन उसकी सांसे नहीं चल रही थी।

विज्ञापन
Indore: Medical student hanged himself in his room in Indore, suicide note not found
मृतक प्रदीप - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के निजी नर्सिंग काॅलेज के एक छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जीवन समाप्त कर ली। वह मूसाखेड़ी क्षेत्र में अपने एक दोस्त के साथ रूम किराए पर लेकर रहता था। छात्र ने आत्महत्या की क्यों की, इसका पता नहीं चल सका। उसके रूम से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

विज्ञापन


प्रदीप पिता श्यामलाल पटोदिया शाजापुर का रहने वाला था। वह नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा था। परिजनों ने उसे इंदौर में रूम किराए पर लेकर दिया था। उसके साथ संदीप भी रहता था।
विज्ञापन

संदीप ने पुलिस को बताया कि प्रदीप सुबह उठा। वह गुमसुम लग रहा था। इसके बाद मैं कोचिंग क्लास चला गया। दोपहर में रूम पर आया तो प्रदीप फांसी पर लटका मिला। आसपास के लोगों की मदद से उसे फंसे से उतारा, लेकिन उसकी सांसें नहीं चल रही थी। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। वे शााजापुर से इंदौर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदीप के पिता किसान हैं। उसका एक भाई और बहन भी है। दोनों गांव में रहते हैं। प्रदीप पढ़ने में तेज था, इसलिए उसे इंदौर में पढ़ाई करने भेजा था। परिजन भी प्रदीप की आत्महत्या से सदमे में है, क्योंकि प्रदीप का किसी से विवाद नहीं था। उसके कमरे से सुसाइड नोट भी नहीं मिला। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन जांच के लिए जब्त किया है। मर्ग कायम कर तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed