फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   indian princess chandani sharma

अब टॉलीवुड में हुनर दिखाएगी हिमाचल की बेटी

Mon, 11 May 2015 11:28 PM IST
राकेश राणा/ अमर उजाला, मंडी
राकेश राणा/ अमर उजाला, मंडी Updated Mon, 11 May 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
indian princess chandani sharma

हिमाचल की बेटी चांदनी शर्मा ने टॉलीवुड का रुख कर लिया है। उन्होंने टॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में पहली फिल्म साइन की है। वह बॉलीवुड फिल्म सदमा के रीमेक में प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी की ओर से निभाए गए किरदार में नजर आएंगी। ‘सदमा’ फिल्म का टॉलीवुड में रीमेक बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


इसमें मंडी जिले के गोहर की चांदनी लीड रोल निभाएंगी। फिल्म चार भाषाओं में बनेगी। तेलगू, मराठी, कन्नड़ और हिंदी भाषा में दर्शक फिल्म को देख सकेंगे। शूटिंग जल्द शुरू होगी। फिल्म के अभिनेता और अभिनेत्री दोनों पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। इससे पहले भी चांदनी शर्मा को कई फिल्मों के ऑफर मिले हैं, लेकिन टॉलीवुड में लीड रोल निभाने का मौका मिला है।
विज्ञापन


‘सदमा’ फिल्म में कमल हासन और श्रीदेवी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह एक लव स्टोरी है। इसमें हीरोइन याददाश्त खोने पर परिजनों से बिछुड़ जाती है। फिर उसकी मुलाकात अभिनेता से होती है। इस बीच दोनों में प्यार हो जाता है, लेकिन याददाश्त वापस आने पर हीरोइन परिजनों के साथ वापस चली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी की उपलब्धि से पिता खुश- इंडियन प्रिंसेस का खिताब जीत चुकीं चांदनी शर्मा इन दिनों इंडियन प्रिंसेंस-2015 में जज की भूमिका निभा रही हैं। चांदनी मिस इंटर कांटिनेंटल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। पिता गुलाब सिंह ने बताया कि चांदनी को टॉलीवुड में पहली फिल्म करने का मौका मिला है। उन्होंने बेटी की उपलब्धि पर खुशी जताई है।


टॉलीवुड में फिल्म साइन करना मेरे लिए सपने का पूरा होने जैसा है। यह सब मेरे माता-पिता और परिजनों सहित इंडियन प्रिंसेंस की वजह से संभव हो पाया है। फिल्म में अभिनय को लेकर मैं बहुत उत्सुक हूं। बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी की ओर से निभाए गए किरदार को निभाना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।
-चांदनी शर्मा, इंडियन प्रिसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed