{"_id":"7745cafadbd941e4c3c8536b4433a4a8","slug":"increase-the-load-on-the-electrical-enclosure-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली लोड बढ़ाने पर किया घेराव","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
बिजली लोड बढ़ाने पर किया घेराव
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
Updated Wed, 10 Feb 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा। बिजली विभाग द्वारा मनमानी लोड बढ़ाने के
विज्ञापन
विरोध में व्यापारियों व उपभोक्ताओं ने बुधवार को उप खंड कार्यालय का घेराव
किया। बिजली विभाग के खिलाफ नारे लगाए। दो घंटे बाद एसडीएम ने उन्हें
समझा-बुझाकर शांत किया।
व्यापार मंडल अध्यक्ष उमा शंकर गुप्ता की अगुवाई में सुबह करीब 100 व्यापारियों ने बिजली उपकेंद्र घेर लिया और जमकर हंगामा काटा। व्यापारी नेता ने कहा कि कस्बे में घरेलू बिजली कनेक्शनों पर एक किलोवाट की जगह दो किलोवाट लोड बढ़ा दिया गया है।
इससे व्यापारी, गरीब व आम उपभोक्ता बिल नहीं जमा कर पा रहा है। कई बार लिखित सूचना विभाग को दी, पर कोई सुधार नहीं हुआ। व्यवसायिक कनेक्शनों पर आए बिलों में सुधार के लिए उपभोक्ताओं को मंडल मुख्यालय जाना पड़ता है। इससे उनका समय व धन दोनों जाया होता है।
हंगामा की जानकारी पर एसडीओ रवींद्र कुमार ने एसडीएम व सीओ को जानकारी दी। एसडीएम विनय कुमार पाठक और क्षेत्राधिकारी किरन सिंह पुलिस फोर्स के साथ आए और समझाया-बुझाया। एसडीएम ने उच्चाधिकारियों से इस संबंध में बात करने और मदद का भरोसा दिया।
एसडीओ ने कहा कि हर शुक्रवार को मुख्यालय से लिपिक को बुलाकर यहां बिलो में सुधार कराया जाएगा। संतोष कसौंधन, जगदीश पांडेय, दिनेश गुप्ता, सुरेश मिश्रा, देवेंद्र सिंह, राजकिशोर वाजपेयी, राजेश कुमार, विष्णु, भरतलाल, भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल सैनी, राजाराम तिवारी, गीता सागर, रमेश शर्मा, दिलीप राजपूत भ्ाी मौजूद रहे।