{"_id":"1823188f8f62024341ba744615dac6f8","slug":"iftar-semblance-of-unity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" इफ्तार में एकता की झलक","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
इफ्तार में एकता की झलक
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Wed, 15 Jul 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
इसमें जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु और पुलिस कप्तान एके राय ने भी शिरकत की। इफ्तार पार्टी के दौरान कौमी एकता की झलक देखने को मिली।
जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने कहा कि पवित्र माह रमजान में सामूहिक इफ्तार के आयोजनों का अलग महत्व होता है। एक ही दस्तरखान पर विभिन्न समुदायों से जुड़े लोगों के इफ्तार करने से मजहबी समरसता का संदेश जाता है। ऐसे आयोजनों की सफलता के लिए सभी को प्रयास करना चाहिए।
इस अवसर पर पुलिस कप्तान एके राय ने भी आयोजन की तारीफ की। इफ्तार के दौरान लोगों ने दस्तरखान पर बैठकर पहले तो समय का इंतजार किया, फिर अमन-चैन की दुआ के साथ इफ्तार किया। इफ्तार के बाद रोजेदारों ने मगरिब की नमाज अदा की। इस दौरान वातावरण सौहार्दपूर्ण दिखा। समाजसेवी श्री शुक्ल ने रोजेदारों को बधाई दी। कहा कि हमें आपसी भाईचारे की भावना के साथ रहना चाहिए।