फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   health and hospitals in up.

अस्पतालों से नाखुश नहीं हैं शहरी लोग

Tue, 02 Dec 2014 02:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 02 Dec 2014 02:10 PM IST
विज्ञापन
health and hospitals in up.

सूबे के शहरी लोगों की राय है कि वे सरकारी अस्पतालों की तुलना में इलाज के लिए प्राइवेट अस्पतालों खासकर प्राइवेट क्लिनिक में जाना ज्यादा पसंद करते हैं।

विज्ञापन


हमारे सर्वेक्षण के आंकड़ों के अनुसार एक तिहाई लोगों ने ही कहा कि वे सरकारी अस्पताल में जाते हैं। आंकड़े ये भी बताते हैं कि सरकारी अस्पतालों में जाने वाले लोग अधिकतर लोग निम्न आर्थिक वर्ग से आते हैं।
विज्ञापन


यानी आर्थिक रूप से सक्षम हुए तो लोग सरकारी की जगह निजी अस्पताल ही चुनते हैं। तो जो लोग सरकारी अस्पताल जा रहे हैं वो संतुष्ट हैं? आंकड़े बताते हैं कि अधिकांश लोग सरकारी अस्पतालों से ख़ुश हैं। उन्होंने सरकारी अस्पतालों को 10 में से साढ़े छह अंक तक दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि आंकड़े ये भी बताते हैं कि निजी अस्पतालों में जाने वाले लोग वहां मिलने वाली सुविधाओं से थोड़ा अधिक खुश होते हैं। वे 10 में से साढ़े सात से आठ अंक तक देते हैं।

ऐसा क्यों है कि लोग सरकारी की जगह निजी अस्पतालों को चुनते हैं। इसका जवाब मिलता है सर्वेक्षण के आंकड़ों से। लोग मानते हैं कि डाक्टरों और नर्सों के व्यवहार से लेकर अस्पतालों में मिलने वाली सुविधाओं, दवाइयों, अस्पतालों के रख-रखाव और स्वच्छता जैसे हर पहलू पर सरकारी अस्पताल से निजी बेहतर हैं। हालांकि इसके एवज में उन्हें कीमत अदा करनी पड़ती है।
 health

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed