फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   harendra surrendra in court

भगोड़ा घोषित हरेंद्र का कोर्ट में सरेंडर

Mon, 01 Dec 2014 07:43 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Mon, 01 Dec 2014 07:43 PM IST
विज्ञापन
harendra surrendra in court
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कांट की टीचर नेहा पाल के आत्महत्या के बहुचर्चित मामले में एक आरोपी हरेंद्र सिंह ने सीजेएम कोर्ट में सोमवार को सरेंडर कर दिया। उसके सरेंडर करने की वजह पुलिस द्वारा की जा रही उसकी संपत्ति की कुर्की करने की तैयारी को माना जा रहा है। वहीं, दूसरी आरोपी शिखा भारती अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

सोमवार को खचाखच भरी अदालत में साढे़ 12 बजे के बाद हरेंद्र सीजेएम कोर्ट में सरेंडर करने के लिए पहुंच गया। इससे पहले पुलिस को भी इसकी भनक नहीं लग सकी। सरेंडर करने के 15 मिनट के बाद पुलिस ने उसे लॉकअप में भेज दिया, जिससे कोई वाद-विवाद न हो।
विज्ञापन

कांट के पड़ैंचा स्थित कस्तूरबा विद्यालय की टीचर नेहा पाल के 23 जुलाई को हुई आत्महत्या के मामले में नेहा ने एक सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें नेहा ने अपनी मौत का जिम्मेदार शिखा और हरेंद्र को बताया था। नेहा पाल के पिता ने अदालत से दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। इस पर अदालत ने करीब 18 दिन पहले दोनों के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया था। बावजूद इसके पुलिस न तो उन लोगों को पकड़ सकी और न ही दोनों में से किसी ने कोर्ट में सरेंडर किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

केस के विवेचक सीओ सिटी राजेश्वर सिंह ने गिरफ्तारी का दबाव बनाने के लिए शिखा भारती और हरेंद्र सिंह की संपत्ति को कुर्क करने को प्रार्थना-पत्र दिया था, जिस पर सीजेएम ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। बाद में अदालत से उन दोनों के फरार होने की घोषणा कर दी थी। इसके बाद दोनों की संपत्ति की कुर्की की जा सकती थी। इसी दबाव के चलते सोमवार को हरेंद्र सिंह ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed