फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   Half-brothers fight in a death , nine injured

सौतेले भाइयों में मारपीट एक की मौत, नौ घायल

Mon, 22 Jun 2015 10:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Mon, 22 Jun 2015 10:50 AM IST
विज्ञापन
Half-brothers fight in a death , nine injured
स्थानीय थाना क्षेत्र के देवाटन गांव में रविवार की सुबह जमीन बंटवारे के विवाद में सौतेले भाइयों में जमकर कुल्हाडी और लाठी-डंडे चले। इस दौरान एक की मौत हो गई जबकि  नौ लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

देवाटन की मैरूननिशा (55) पत्नी इस्लामुद्दीन रविवार की सुबह अपने खेत में बबूल के पेड़ काट रही थी। इस दौरान उसका सौतेला लड़का एजाज अली (40)  पुत्र इस्लामुद्दीन वहां पहुंचा और अपनी मां को पेड़ काटने से मना किया। इस पर उसकी मां नहीं मानी और फिर इसको लेकर विवाद बढ़ता गया। शोर सुनकर दोनों परिवारों के लोग मौके पर पहुंच गए। फिर देखते ही देखते दोनों पक्षों से लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी चलने लगे। दोनों पक्षों में हुई मारपीट में एक पक्ष से एजाज अली, उसकी पत्नी चनवा,  असीम पत्नी रहेबा, अफजल अली पुत्र एजाज अली घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से इस्लामुद्दीन पुत्र शफीक, उसके बेटे जमील, शमीम, निशुनिशा पत्नी शफीक जख्मी हो गए जबकि  मैरूननिशा की मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर कोन थाना पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं एजाज अली की मानें तो उसके पिता ने सभी जमीन सौतेले भाइयों की पत्नी के नाम रजिस्ट्री कर दिया है। जो शेष जमीन है उसमें पुलिस और गांव वालों के पंचायत पर हमें दिया गया था। उसी में उसने बबूल का पेड़ लगाया है। आज वह पेड़ उसकी सौतेली मां काट रही थी। मना करने पर विवाद बढ़ा। उधर इस्लामुद्दीन का कहना है कि पिछले साल बंटवारे को लेकर मारपीट हुई थी। जो उन्हें चोट आई थी। उसके इलाज का खर्च एजाज ने नहीं दिया तो हमने उसे जमीन से बेदखल कर दिया। उधर कोन थानाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed