फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   five thausend social accaunt marked in jhansi

बवाल के बाद झांसी में चिह्नित हुए पांच हजार अकाउंट

Fri, 28 Feb 2020 05:23 PM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Fri, 28 Feb 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
five thausend social accaunt marked in jhansi
social media - फोटो : demo
झांसी। दिल्ली व अलीगढ़ में हुए बवाल के बीच सोशल मीडिया की निगरानी कर रही पुलिस ने पांच हजार अकाउंटों को चिह्नित किया है। ऐसे अकाउंट जिले की सौहार्द में जहर खोलने का काम कर रहे हैं। इन मैसेजों से लोगों की भावनाएं भी आहत हो रही हैं। गृह मंत्रालय ने ऐसे अकाउंट की सूची मांगी है। इनमें शेयर, लाइक व कमेंट्स करने वाले भी शामिल हैं। सभी पर पुलिस एफआईआर दर्ज करने की भी तैयारी मेें है।
विज्ञापन

झांसी में भी नफरत फैलाने वाले ऐसे मैसेजों की फेसबुक, वाट्सएप, ट्विटर पर भरमार है। गृह मंत्रालय से जानकारी के बाद पुलिस अलर्ट होकर सोशल मीडिया की निगहबानी करने में जुट गई है। अब तक पांच हजार से अधिक अकाउंटों को खंगाला जा चुका है। इन अकाउंटों से मैसेज कर नफरत फैलाने का काम किया जा रहा है। यह सभी मैसेज दिल्ली, अलीगढ़ समेत प्रदेश के कई जिलों से फॉरवर्ड किए गए हैं।
विज्ञापन


पुराने वीडियो को भी खूब मिल रहे लाइक
सोशल मीडिया पर अधिकांश वीडियो व फोटो पुराने चल रहे हैं। इनमें लोग एक दूसरे मदद की गुहार लगा रहे हैं। साइबर सेल की अब तक की गई जांच में यह फोेटो व वीडियो पुराने सामने आए है। इसके अलावा, कई पुराने मैसेजों की भी सोशल मीडिया पर भरमार है। इनको खूब लाइक व कमेंट्स भी मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह लगेगी धारा
आईपीसी की धारा 153, 7 (ए) उन लोगों पर लगाई जाती है, जो धर्म, भाषा, नस्ल वगैरह के आधार पर लोगों में नफरत फैलाने की कोशिश करते हैं। धारा 153 (ए) के तहत 3 साल तक की कैद या जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। अगर ये अपराध किसी धार्मिक स्थल पर किया जाए तो 5 साल तक की सजा और जुर्माना भी हो सकता है।


इन बातों का रखें ध्यान
- सोशल मीडिया पर किसी अफवाह पर ध्यान न दें।
- किसी धर्म समुदाय से जुड़ी तस्वीरों को कोई अप्रिय टिप्पणी न करें।
- किसी ग्रुप में ऐसी हरकत होने पर तत्काल उसे डिलीट करें
- फेसबुक पेज पर ऐसे लोगों से कतई दोस्ती न करें।
- किसी भी विवादित मसले पर टिप्पणी से बचें।

सोशल मीडिया के जरिए फिजा बिगाड़ने वालों पर नजर रखी जा रही है। लोग ऐसे मैसेज व ऐसे अकाउंट से बचें। ऐसे मेसेज व अकाउंटों को चिह्नित कर सूची तैयार की गई है। आपत्तिजनक चीजों को लाइक, कमेंट और शेयर करने वाले भी कार्रवाई की जद में आएंगे।
राहुल मिठास, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed