फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   fight between two officers in vikas bhawan baghpat

विकास भवन में दो अफसरों में झड़प

Fri, 28 Aug 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 28 Aug 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
स्टाफ लिस्ट नहीं दिए जाने और जिला विकास अधिकारी के बुलाने पर आने से मना करने पर भड़के जिला विकास अधिकारी की पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के कार्यालय अधीक्षक से जमकर नोकझोंक हुई। जिला विकास अधिकारी ने पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड को विकास भवन का कक्ष तत्काल खाली करने का नोटिस जारी कर दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जिला विकास अधिकारी हाकिम सिंह ने पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के कार्यालय अधीक्षक रामलाल को चुनाव ड्यूटी के लिए स्टाफ लिस्ट न दिए जाने पर तलब किया। आरोप है कि रामलाल ने आने से इंकार कर दिया और बाद में आने के लिए कहा, जिस पर डीडीओ नाराज हो गईं।
विज्ञापन


उन्होंने विकास भवन की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बुलाकर मामले से अवगत कराया और सैनिक कल्याण बोर्ड के कर्मचारी को बुलाने के लिए कहा। पदाधिकारियों ने रामलाल को जबरन बुला लिया। इस पर रामलाल भी भड़क उठे और विकास भवन में जिला विकास अधिकारी हाकिम सिंह और रामलाल की जमकर नोकझोंक हुई। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कर्मचारियों ने बीच बचाव कर मामला संभाला। बाद में डीडीओ ने पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड को विकास भवन का कक्ष खाली करने के लिए नोटिस भी जारी कर दिया। इसकी शिकायत रामलाल ने एडीएम से की है।



जिला विकास अधिकारी हाकिम सिंह ने बताया कि चार बार स्टाफ लिस्ट के लिए कहा जा चुका है। हालांकि एक सप्ताह में भी स्टाफ लिस्ट नहीं भेजी गई। इस बारे में पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के कार्यालय अधीक्षक रामलाल का कहना है कि यह कक्ष उन्हें डीएम द्वारा दिया गया है। दूसरा कोई खाली नहीं करा सकता। उन्होंने नोटिस का जवाब भेज दिया है। इसकी शिकायत वह डीएम से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed