{"_id":"2730f72ff199e9553dcfd4101b214fc9","slug":"fake-pesticides-found-in-raid-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापे में मिले नकली कीटनाशक","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
छापे में मिले नकली कीटनाशक
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
Updated Thu, 08 Jan 2015 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने बुधवार को कस्बे के औराई रोड हनुमान बाग स्थित एक मकान पर छापा मार कर काफी मात्रा में नकली कीटनाशक बरामद किया। बरामद दवाओं की कीमत 2.30 लाख रुपये बताई गई है।
छापे के दौरान मुख्य आरोपी मोतीलाल के दो किशोर पुत्रों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि मोतीलाल की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार दोनों किशोरों को पुलिस ने शाम को मुचलके पर छोड़ दिया।
कोतवाली प्रभारी रमेश चौबे ने बताया कि मुंबई की एक दवा कंपनी के प्रतिनिधि शीतल झा ने तहरीर देकर बताया था कि उनके यहां उत्पादित दो कीटनाशक दवाओं का बड़े पैमाने पर नकली उत्पादन और बिक्री होने की सूचना मिल रही है।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी बताया कि नकली माल बनाए जाने से उनके असली माल की खपत कम हो गई है। जिसको लेकर कंपनी परेशान है।
सूचना मिलने पर पुलिस ने बुधवार को हनुमान बाग स्थित एक भवन पर छापा मार कर भारी मात्रा में नकली माल बरामद कर लिया लेकिन मुख्य आरोपी मोतीलाल नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि बरामद माल में से डेढ़ लाख का कीटनाशक धान तथा 80 हजार का सब्जियों में छिड़का जाने वाला है।
छापे के दौरान मौके पर काफी संख्या में खाली शीशी और रैपर भी मिले हैं। जिन्हें जब्त कर मौके से मोतीलाल के दो बेटों सुनील और मनीष को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आवश्यक पूछताछ करने के बाद नाबालिग होने के नाते दोनों लड़कों को मुचलके पर छोड़ दिया गया।