फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   Driving licenses will now trial

अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए देना होगा ट्रायल

Fri, 12 Jun 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 12 Jun 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
केंद्रीय परिवहन मंत्रालय के निर्देश पर एआरटीओ कार्यालय परिसर में टेस्टिंग ट्रैक बनाए जा रहे हैं। दोपहिया व चार पहिया वाहन चालकों के लिए अंग्रेजी के आठ आकार के बन रहे इन ट्रैक में एक छोर से प्रवेश तथा दूसरी छोर से निकासी मार्ग होगा। दोपहिया वाहन चालकों के लिए संकरा ट्रैक बनाया गया है तथा चार पहिया वाहन चालकों के लिए अलग ट्रैक बनाया जा रहा है। इसके बीच में एक मशीन भी लगाई जाएगी। वाहन चालकों को टेस्टिंग के दौरान मुड़ने व  ओवरटेक करने के संकेत देने होंगे। यदि वाहन परिधि से टकरा जाएगा तो यह टेस्ट में फेल हो जाएगा। इसको देखते हुए उसको सावधानी से वाहन को ड्राइव करना होगा। इलेक्ट्रानिक मशीन को एक कंप्यूटर आपरेट करेगा, जिसमें संबंधित लर्निंग वाहन चालक का विवरण दर्ज होगा। यह डॉटा आनलाइन हो जाएगा, जिससे किसी प्रकार की छेड़खानी नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed