{"_id":"2d27ef67d35b61092ff860459186217b","slug":"disaster-relief-czech-demanding-that-peasant-agitation-suriawan-klinjra-route-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा राहत चेक की मांग को लेकर सुरियावां-कलिंजरा मार्ग पर एजिटेशन करते किसान।","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
आपदा राहत चेक की मांग को लेकर सुरियावां-कलिंजरा मार्ग पर एजिटेशन करते किसान।
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Thu, 18 Jun 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
आरोप लगाया कि प्रशासनिक उदासीनता के चलते उन्हें राहत का चेक नहीं मिल सका। चेतावनी दी कि अविलंब चेक नहीं बांटा गया तो जीटी रोड जाम करेंगे।
बीडीसी सुषमा यादव के नेतृत्व में दर्जन भर से अधिक किसानों ने सुरियावां-कलिंजरा मार्ग के किनारे खड़े होकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
किसानों ने आरोप लगाया कि पिछले दो माह से जिले में राहत चेक वितरित किया जा रहा है, लेकिन ऊंज, मुंगरहा, खरगापुर, नवधन, सीकी, बनकट खास गांव में एक भी चेक का वितरण नहीं हो सका है।
सपा के कुछ नेताओं पर आरोप लगाया कि उनके चलते मनमानी ढंग से चेकों का वितरण किया जा रहा है। प्रशासनिक अफसर भी चेक वितरण को लेकर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
चेतावनी दी कि एक सप्ताह के अंदर संबंधित गांवों में चेक वितरण नहीं शुरू किया गया तो जीटी रोड पर जाम करेंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। प्रदर्शन करने वालों में राज बहादुर यादव, धर्मराज यादव, जय प्रकाश चौहान, विजय बिंद, अजय तिवारी, राकेश गुप्ता, बुदुल गौतम, दया बिंद, ओम प्रकाश यादव, सत्तन यादव आदि रहे।