फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   Crutches lashed color

बैसाखी में जमकर बरसे रंग

Sun, 12 Apr 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Sun, 12 Apr 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
Crutches lashed color
नृत्य और संगीत के साथ तीन पानी बैंक्वेट हाल में शनिवार को बैसाखी का पर्व शुरू हो गया। बच्चों ने हनुमान चालीसा और मीराबाई के गीत पर नृत्य पेश कर फिल्म अभिनेता और सांसद राज बब्बर और वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। पंजाबी जन कल्याण समिति, युवा पंजाबी जन कल्याण समिति एवं पंजाबी वूमैन क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय बैसाखी मेला शनिवार से शुरू हो गया।
विज्ञापन



राज्यसभा सदस्य राज बब्बर, वित्त मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश, श्रम मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने मेले का उद्घाटन किया।
मेले के उद्घाटन पर राज बब्बर ने कहा कि बैसाखी हर्ष, उमंग और तरंगों का त्योहार है। नई फसल के अनाज की खुशबू हमारे जहन में खुशियां भर देती है। किसान मेहनत का फल पाकर खुशी से झूम उठते हैं।
विज्ञापन



 उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारा से मनाते हुए अमन और चैन की दुआएं करनी चाहिए। वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि बैसाखी का ऐतिहासिक महत्व है। बैसाखी पर्व पर सभी सिख खालसा पंथ के प्रतीक के रूप में केश कंघा, कृपाण, कच्छा और कड़ा धारण करते हैं। श्रम मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा कि यह त्योहार संपन्नता, वैभवता और खुशहाली का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed