फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Coronavirus Lockdown Bihar CM Nitish Kumar announced 100 crore relief package for the poor People

कोरोना वायरस: लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों का खर्च उठाएगी बिहार सरकार, राहत पैकेज की घोषणा

Thu, 26 Mar 2020 04:14 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना Published by: देव कश्यप Updated Thu, 26 Mar 2020 04:14 PM IST
सार

  • सीएम नीतीश कुमार ने 100 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की
  • बिहार के शहरों में बनाए जाएंगे आपदा राहत केंद्र
  • बिहार के बाहर फंसे बिहारियों को मिलेगी राहत
  • मुख्यमंत्री राहत कोष से दी जाएगी राशि

विज्ञापन
Coronavirus Lockdown Bihar CM Nitish Kumar announced 100 crore relief package for the poor People
Bihar Coronavirus Lockdown - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में लॉकडाउन है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन के मद्देनजर बड़ी राहत की घोषणी की है। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष से 100 करोड रुपये जारी किए हैं। इससे पहले नीतीश कुमार ने राशनकार्ड धारकों के खाते में एक-एक हजार रुपये राशि डालने का एलान किया था। 

विज्ञापन


बिहार के बाहर फंसे लोगों को मिलेगी राहत
मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस राशि का उपयोग आपदा राहत केन्द्र बनाने के लिए होगा। इनमें लॉकडाउन की वजह से प्रभावित मजदूरों, रिक्शाचालक, ठेला वेंडर एवं रास्ते में फंसे गरीबों के भोजन एवं रहने की व्यवस्था की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार जो लोग बिहार के बाहर फंसे हैं या रास्ते में हैं उन्हें स्थानिक आयुक्त (रेसिडेंट कमिशनर) के माध्यम संबंधित राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर वहीं पर भोजन एवं रहने की व्यवस्था की जाएगी, जिसका खर्च बिहार सरकार उठाएगी।
विज्ञापन


बिहार में संक्रमित मरीजों की संख्या छह हुई
राहत केंद्रों पर कोरोना वायरस की रोकथाम से संबंधित सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। वहीं, मुंगेर जिला के दो मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद बिहार में इस रोग से संक्रमित लोगों की संख्या बढकर अब छह हो गयी जबकि इससे मुंगेर निवासी एक मरीज की शनिवार को मौत हो गई थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटना स्थित राजेंद्र मेमोरियल रिसर्च इन्स्टिटूट (आरएमआरआई) के निदेशक डा. प्रदीप दास ने गुरुवार को बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण वाले दो नए मामले मुंगेर के हैं। दास ने बताया कि अबतक कोरोना वायरस के 401 संदिग्ध सैंपल की जांच की जा चुकी है जिसमें से छह पाॉटिव और 395 निगेटिव पाए गए हैं।


मुंगेर निवासी जिस व्यक्ति की शनिवार को मौत हो गई थी, उसके संपर्क में बीते दिनों में 64 व्यक्ति आए थे। इनमें से 55 के सैंपल जांच के लिए आरएमआरआई में भेजे गए हैं और कोरोना संक्रमण के ये दोनों मामले उन्हीं में से हैं। इनमें एक महिला (40) और एक बच्चा (12) शामिल हैं।

मुंगेर के जिलाधिकारी राजेश मीणा ने बताया कि इन दोनों मरीजों को इलाज के लिए भागलपुर भेजा जाएगा जबकि बाकी अन्य को होम क्वारंटीन में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed