{"_id":"6076ba89dc926e734419aae2","slug":"child-drowned-in-ganga-during-taking-bath-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नहाने गया मासूम गंगा में डूबा, एनडीआरएफ खोजबीन में जुटी","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
यूपी: नहाने गया मासूम गंगा में डूबा, एनडीआरएफ खोजबीन में जुटी
Wed, 14 Apr 2021 03:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 14 Apr 2021 03:18 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर एनडीआरएफ टीम।
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली जिले के मुगलसराय थाना क्षेत्र के कुंडा खुर्द गांव के एक मासूम की बुधवार को गंगा में डूबने से मौत हो गई। मौके पर कोतवाली पुलिस और एनडीआरएफ की टीम पहुंची गई है। बच्चे के शव की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
कुंडा खुर्द निवासी गोपाल साहनी का सात वर्षीय पुत्र राधेश्याम मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे अपनी बड़ी मम्मी और गांव की दो-तीन महिलाओं के साथ गंगा में नहाने गया था। नहाने के दौरान अचानक वह गहरे पानी मे चला गया। बच्चे को गहरे पानी में जाते देख महिलाएं चिल्लाने लगीं, तो मौके पर आसपास के लोग और ग्रामीण पहुंच गए।
विज्ञापन
सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस एनडीआरएफ की मदद से शव को खोजने में जुटी है।