फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh government will give lakh farming agriculture status

छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए राहत, लाख की खेती को मिला कृषि का दर्जा

Tue, 26 May 2020 03:17 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़ Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 26 May 2020 03:17 PM IST
सार

  • छत्तीसगढ़ में लाख की खेती को कृषि का दर्जा
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रस्ताव को दी मंजूरी
  • लाख की खेती करने वाले किसानों को फायदा

विज्ञापन
chhattisgarh government will give lakh farming agriculture status
Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel - फोटो : ANI

विस्तार

छत्तीसगढ़ में अब लाख की खेती को कृषि का दर्जा मिलेगा। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लाख की खेती को कृषि का दर्जा देने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को वन विभाग के अधिकारियों ने लाख की खेती के फायदे बताए। वन विभाग ने इस संबंध में प्रस्तुत प्रस्ताव में बताया कि लाख की खेती किसानों के लिए काफी फायदेमंद और उपयुक्त है जिसको ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री ने इस पर सहमति जताई।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कृषि, वन और सहकारिता विभाग को समन्वय कर मिलाकर लाख और इसके जैसी अन्य लाभकारी उपज को कृषि में शामिल करने का प्रस्ताव मंत्री परिषद की अगली बैठक में रखने का निर्देश दिया है।          
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में लाख की खेती को कृषि का दर्जा मिलने से लाख उत्पादन से जुड़े किसानों को फायदा होगा। इन किसानों को भी सहकारी समितियों से अन्य किसानों की तरह आसानी से ऋण उपलब्ध हो सकेगा।        

अधिकारियों की माने तो छत्तीसगढ़ में लाख की खेती की अपार संभावनाएं है। यहां के किसान कुसुम, पलाश और बेर के पेड़ों में परंपरागत तरीके से लाख की खेती करते आ रहे हैं लेकिन व्यवस्थित और आधुनिक तरीके से खेती न होने पर किसानों को उतना लाभ मिल पाता है।      


वन विभाग ने लाख की खेती को लाभकारी बनाने के उद्देश्य से इसे कृषि का दर्जा देने का सुझाव दिया था ताकि ऐसे किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से आसानी से ऋण मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed