{"_id":"befd153611d955ea71d646bbe5ea8b4d","slug":"cbi-investigation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलमगीर हत्याकांड की सीबीआई जांच हो : वीसी","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
आलमगीर हत्याकांड की सीबीआई जांच हो : वीसी
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Sun, 20 Sep 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति जमीरउद्दीन शाह ने बीएसडब्लू के अंतिम वर्ष के छात्र आलमगीर की हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से की है। उन्होंने छात्रों की मांग के बाद इस बारे में मुख्यमंत्री को एक पत्र भी लिखा है। इधर, हत्या के दूसरे दिन भी विश्वविद्यालय का माहौल तनावपूर्ण बना रहा। नाराज छात्रों की भीड़ ने काफी हंगामा काटा। कैंपस के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। एक समय तो आलमगीर के जनाजे की नमाज को लेकर काफी हलचल बढ़ गई थी, पर यूनिवर्सिटी इंतजामिया ने किसी तरह मामले को नियंत्रित कर लिया।
बता दें कि शुक्रवार की शाम एएमयू कैंपस के कंप्यूटर सेंटर के समीप सहारनपुर के रहने वाले छात्र आलमगीर को दो बाइक सवाराें ने गोलियों से भून दिया था। जिसके कारण उपचार के दौरान उसकी जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। इसके बाद एएमयू छात्र आक्रोशित हो गए थे। शुक्रवार देर रात तक उन्हाेंने बवाल काटा।
शनिवार को भी कैंपस में हलचल बनी रही। दर्जनों छात्र अचानक एएमयू कैंपस स्थित वीसी लॉज (कुलपति निवास) पर आलमगीर के जनाजे की नमाज पढ़ने पहुंच गए। वे हत्या कांड की जांच सीबीआई से कराने की भी मांग कर रहे थे। इसपर छात्रों को समझाते हुए कुलपति ने उन्हेें आश्वस्त किया कि आलमगीर के हत्यारों को पकड़ने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बाद में उन्हाेंने अमर उजाला को बताया कि आलमगीर हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर उन्हाेंने एक पत्र मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लिखा है। इसकी एक प्रति केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को भेजी गई है। दूसरी तरफ, आलमगीर की हत्या के शोक में शनिवार को एएमयू में यूजी एवं पीजी की तमाम कक्षाएं स्थगित रहीं। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए शनिवार को होने वाली एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक भी स्थगित कर दी गई है।