{"_id":"3be323f3f00c14008fc6c055f42e0070","slug":"cash-prize-to-topper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआरडीपी और बीपीएल छात्र को मिलेंगे पांच लाख","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
आईआरडीपी और बीपीएल छात्र को मिलेंगे पांच लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
Updated Tue, 09 Feb 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
विधायक पवन काजल ने रावमापा मटौर के वार्षिक पारितोषिक में कहा कि नए शैक्षणिक सत्र से जमानाबाद और राजल सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में साइंस विषय की कक्षाएं शुरू करवाई जाएंगी। मटौर स्कूल का निर्माणाधीन भवन जल्द बनकर तैयार हो रहा है। नए शैक्षणिक सत्र से इस भवन में भी कक्षाएं शुरू करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
काजल ने स्कूल मैदान को समतल करने साथ चहारदीवारी के लिए विधायक निधि से तीन लाख रुपये और एक हैंडपंप लगाने की घोषणा भी की। उन्होंने एलान किया कि कांगड़ा विस क्षेत्र के सरकारी स्कूल या कॉलेज का जो भी छात्र प्रदेश स्तर पर पहले, दूसरे व तीसरे नंबर पर आएगा, उसे वह एक लाख रुपये का इनाम देंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा आईआरडीपी व बीपीएल परिवार से संबधित छात्र को पांच लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। काजल ने स्कूल में पढ़ाई करने वाले 370 विद्यार्थियों को 250 रुपये प्रति विद्यार्थी के हिसाब से एक लाख नकद प्रोत्साहन के तौर पर अपनी निधि से दिए।
विज्ञापन
स्कूल की प्रिंसिपल कुसुम शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। पंचायत प्रधान कैप्टन निर्मल सिंह, उपप्रधान संजीव काका, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विपिन, सुरेश, ओंकार सिंह, रोशन लाल, करतार सिंह, डा. राजकुमार, कृष्ण, अमर सिंह पांजला, सुभाष, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।